गर्लफ्रेंड को रोकने के लिए भेजा प्लेन हाइजेक का धमकी भरा मेल, गिरफ्तार
गिरफ्तार शख्स की पहचान एम वामशी कृष्णा के तौर पर हुई है। ये हैदराबाद के मियापुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी हैं। एम वामशी कृष्णा शादीशुदा हैं और उसकी एक बेटी भी है।
हैदराबाद। हैदराबाद में एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक व्यापारी ने अपनी गर्लफ्रेंड को मुंबई आने से रोकने के लिए प्लेन हाईजेक का धमकी भरा मेल पुलिस को भेज दिया। आरोपी शख्स हैदराबाद का एक कारोबारी है। उसने मुंबई पुलिस को एक फर्जी मेल भेजा था जिसमें प्लेन हाईजेक का जिक्र किया था। उसकी मंशा थी की इस कदम से उसकी गर्लफ्रेंड का मुंबई का ट्रिप कैंसिल हो जाएगा। हालांकि धमकी भरे मेल का खामियाजा उस शख्स को उठाना पड़ा और हैदराबाद टास्क फोर्स ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
हैदराबाद टास्क फोर्स ने किया गिरफ्तार
गिरफ्तार शख्स की पहचान एम वामशी कृष्णा के तौर पर हुई है। ये हैदराबाद के मियापुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी हैं। एम वामशी कृष्णा शादीशुदा हैं और उसकी एक बेटी भी है। जानकारी के मुताबिक एम वामशी कृष्णा की हाल ही में एक फेसबुक पर महिला से दोस्ती हुई। ये महिला चेन्नई की रहने वाली है। महिला चाहती थी कि वो मुंबई और गोवा घूमने के लिए जाए। इसके लिए उस महिला ने एम वामशी कृष्णा को मुंबई जाने के लिए फ्लाइट का टिकट बुक कराने और मुंबई में मिलने का आग्रह किया। वामशी ने भी तुरंत महिला को एक प्लेन का टिकट मुंबई के लिए भेज दिया। हालांकि पैसे की कमी की वजह से वामशी ने जो टिकट भेजा वो फर्जी था।
एम वामशी कृष्णा के पास पैसे की कमी थी इसलिए फर्जी टिकट भेजा, साथ ही एक मेल भी मुंबई पुलिस को कर दिया। मुंबई पुलिस को किए गए मेल में वामशी ने प्लेन हाईजेक की झूठी धमकी दी। उसने लिखा कि 6 लोग मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजेक की योजना बना रहे हैं। इस धमकी के बाद देशभर के एयरपोर्ट पर 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया। दूसरी ओर जांच में पता चला कि मेल फर्जी है। वहीं हैदराबाद टास्क फोर्स ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फर्जी मेल भेजने के आरोप में एम वामशी कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़ें:- घर में पति को अकेला पाकर पत्नी को मिला मौका, दी खौफनाक मौत