अंतिम संस्कार के एक दिन बाद जिंदा घर लौटा शख्स, सामने आई अवैध संबंध और हत्या की कहानी

वडोदरा। गुजरात के गोधरा के पास कार हादसे में कथित मौत और अंतिम संस्कार के तीन दिन बाद एक शख्स घर लौटा तो हर किसी के होश उड़ गए और उसे देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के दौरान कार में आग लग गई थी।

man

बताया जा रहा है कि गोधरा के पास छा बानपुर गांव में रहने वाले 35 वर्षीय अरविंद नायक की मारुति वैन में रविवार सुबह आग लग गई। वह काम के सिलसिले में घर से निकला था। देररात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवारवालों ने उसकी तलाश शुरू की। हाइवे पर जली हुई कार के अंदर उसके कपड़े मिले और कार के अंदर मिली लाश की पहचान भी घरवालों ने अरविंद के तौर पर की।

भाई पर लगाया था हत्या का आरोप
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल भी ले लिए, लेकिन रिपोर्ट नहीं आ पाई। घरवालों ने अरविंद का अंतिम संस्कार कर दिया और उसके भाई भरत पर हत्या का आरोप भी लगाया। जली हुई कार के पास जमीन पर खून भी मिला था।

सीने पर थे जलने के जख्म
घटना के अगले दिन अरविंद गांव लौटा तो हर कोई हैरान था। यहां तक कि उसके घरवाले भी दंग रह गए। उसके शरीर पर सिर्फ अंडरवियर और बनियान ही थी। उसके सीने पर जलने का जख्म भी था। हैरान गांववालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मंगलवार को उसे पूछताछ के लिए बुलाया तो सारा मामला खुल गया।

अवैध संबंधों के शक में हुई पूरी घटना
अरविंद ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी कपिला और गांव के भाला नायक के बीच अवैध संबंध हैं। बदला लेने के लिए रविवार सुबह वह भाला नायक को भी गाड़ी चलवाने के नाम पर साथ ले गया और मौका देखकर हाइवे पर उसका सिर फोड़ दिया। सिर पर चोट की वजह से भाला बेहोश हो गया तो अरविंद ने उसे वैन में डाला और 5 लीटर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इस दौरान अरविंद भी आग में झुलस गया, हालांकि उसने किसी तरह खुद को बचा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+