दोस्त की बीवी से शादी करने के लिए कर दी मित्र की हत्या, शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका
नई दिल्ली। प्यार में इंसान अंधा हो जाता है और सही गलत में फर्क भूल जाता है, कुछ इसी तरह का मामला दिल्ली में सामने आया है। यहां अपने ही दोस्त की पत्नी से शादी करने के लिए युवक ने अपने दोस्त को ही मौत के घाट उतार दिया। युवक ने अपने दोस्त को ईंट से हमला किया और उसे बेहोश कर दिया, जिसके बाद उसे रेलवे ट्रैक पर छोड़ दिया। आरोपी गुलकेश ने अनेन दोस्त दलबीर को मिलने के लिए बुलाया था और उसे लेकर जखीरा के करीब रेलवे ट्रैक पर गया, जहां पर उसने ईंट से उसपर हमला कर दिया।

यूपी का रहने वाला
पुलिस ने बताया कि दलबीर पर हमला करने के बाद गुलकेश के शव रेलवे ट्रैक पर डाल दिया, जिससे कि वह ट्रेन के आने से कट जाए। जब वहां से ट्रेन गुजरी तो दलबीर के कई टुकड़ों में कट गया, उसके शव का हिस्सा रेलवे ट्रैक के आसपास मिला। डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने इस केस को महज कुछ घंटों में ही सुलझा लिया। आरोपी गुलकेश यूपी के शाहजहांपुर का निवासी है, उसने सोमवार रात तकरीबन 11.30 बजे पुलिस को फोन किया था और बताया कि किसी ने उसके बहनोई को मारकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है। उसने मरने वाले व्यक्ति का नाम दलबीर बताया जोकि यूपी के ही मैनपुरी का निवासी था।

खुद पुलिस को किया फोन
अपराध को अंजाम देने के बाद गुलकेश ने पुलिस को फोन किया और बताया कि उसके जानने वाले का शव रमा रोड स्थित प्रेम नगर फाटक के पास पड़ा है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी गुलकेश ने पुलिस को गुमराह करने के लिए यह सब किया था। पुलिस को जब इस मामले में शक हुआ तो आरोपी के फोन की पड़ताल की गई, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया।

फोन रिकॉर्ड से हुआ शक
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान गुलकेश के मोबाइल फोन के रिकॉर्ड को चेक किया गया, इस दौरान वह फूट-फूटकर रोने लगा और उसने बताया कि उसके दोस्त की पत्नी के साथ उसका अवैध रिश्ता था। वह अपनी दोस्त की पत्नी से शादी करना चाहता था। लेकिन महिला उससे शादी नहीं करना चाहती थी, हालांकि वह उससे प्यार करती थी। इसी वजह से गुलकेश ने अपने दोस्त को रास्ते से हटाने का फैसला लिया और उसकी हत्या के लिए यह षड़यंत्र रचा। पुलिस इस पूरे मामले में दलबीर की पत्नी की भूमिका की भी जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications