ऑनर किलिंग: बेटी और उसके प्रेमी को घर में बंद करके काट डाला
चंडीगढ़। पंजाब के तरनतारन में एक शख्स ने अपनी 15 साल की बेटी और उसके प्रेमी को अपने ही घर में धारदार हथियार से काटकर मार डाला। उसे दोनों के प्रेम संबंध का शक कुछ दिन पहले ही हुआ था।

पुलिस के मुताबिक, भाई लाधू गांव में रहने वाला डोगार सिंह अपनी बेटी सुखविंदर कौर और रणदीप सिंह नाम के युवक के प्रेम संबंध के खिलाफ था। उसने रविवार को रणदीप को जरूरी बात करने के बहाने घर बुलाया था।
बेटी ने किया विरोध तो...
रणदीप पेशे से बाल काटने का काम करता था। यह बात आरोपी को अच्छी नहीं लग रही थी। उसने रणदीप को घर बुलाया और उस पर हमला बोल दिया। बेटी ने इसका विरोध किया तो उसने उसे भी मार डाला।
एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि हत्या के आरोप में डोगार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications