पत्नी की हत्या कर सूटकेस में भरा और अस्पताल में डंप कर लगा दी आग, घरवालों से बोला- डेल्टा वैरिएंट से हुई मौत

नई दिल्ली, 29 जून। हैदराबाद में 27 साल की महिला की बर्बर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव की पहचान कर ली है, यह शव एसवीआरआर गवर्नमेंट हॉस्पिटल में पांच दिन पहले सूटकेश में पाया गया था। हत्या में मुख्य आरोपी महिला का पति ही है, आरोप है कि पति ने ही अपनी पत्नी की हत्या की है। दरअसल महिला का शव बुरी तरह से क्षत विक्षत था जिसकी वजह से इसकी पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की गई, जिसमे यह सामने आया कि जिस कैब ड्राइवर ने इस शव को डंप करने में मदद की थी।

crime

कैब ड्राइवर से खुली पोल
जब कैब ड्राइवर से पूछताछ की गई तो पुलिस को इस बात की जानकारी मिली की जिस महिला की मौत हुई है वह 27 साल की भुवनेश्वरी है और यह चित्तूर के रामसमुद्रम की रहने वाली हैं। वह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी और हैदराबाद में नौकरी करती थीं। भुवनेश्वरी का विवाह श्रीकांत रेड्डी से 2019 में हुई थी। दोनों की 18 माह की बेटी थी। शादी के बाद श्रीकांत और भुवनेश्वरी तिरुपति में रहने लगे। कोरोना काल में श्रीकांत की नौकरी चली गई थी। नौकरी जाने से अवसाद में श्रीकांत को नशे की लत लग गई और वह शराब पीने लगा, जिसकी वजह से उसकी अपनी पत्नी से अक्सर लड़ाई होती थी।

परिवार वालों को बोला झूठ
22 जून की रात को श्रीकांत की पत्नी से किसी बात लेकर लड़ाई हो गई थी, गुस्से में श्रीकांत ने भुवनेश्वरी की हत्या कर दी। जिसके बाद उसने टैक्सी को भाड़े पर लिया और शव को अस्पताल के कंपाउंड में ही डंप कर दिया। लेकिन उस रात को ही वह वापस अस्पताल लौटा और सूटकेश में पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दिया। पुलिस के सूत्रों के अनुसार श्रीकांत ने अपने परिवार और ससुराल वालों से झूठ बोला था कि उसकी पत्नी कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित थी और उसकी वजह से उसकी मौत हो गई। यही नहीं श्रीकांत ने परिवार वालों को बताया कि भुवनेश्वरी के शव का अंतिम संस्कार अस्पताल की ओर से कर दिया गया है।

श्रीकांत की धरपकड़ के लिए बनी टीम
श्रीकांत का झूठ उस वक्त सामने आया जब पुलिस की जांच में अज्ञात शव की पहचान हो गई। पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया, जिसने श्रीकांत की शव को अस्पताल में डंप करने में मदद की थी। ड्राइवर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने श्रीकांत की धरपकड़ के लिए स्पेशल टीम का गठन किया है जोकि फिलहाल फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+