देखें VIDEO: गाय ले जा रहे लोगों का गोरक्षकों ने क्या किया हाल, 1 की मौत
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में कथित गौरक्षक पिक-अप गाड़ी को तोड़ते हुए और गायें ले जा रहे लोगों को बुरी तरह पीटते हुए दिख रहे हैं।
अलवर। खुद को गो-रक्षा समूह से जुड़ा बताने वाले कुछ लोगों ने दो दिन पहले गाय ले जा रहे कई लोगों पर हमला कर दिया था। उनकी जमकर पिटाई भी कर दी थी जिसमें से एक व्यक्ति की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना शनिवार को हुई थी जब हरियाणा के रहने वाले 15 लोग 6 गाडि़यों में गायों को लेकर जा रहे थे। इस दौरान अलवर जिले के बहरोड के पास इनपर हमला कर दिया गया।

मारपीट में 50 साल के पहलू खान को गंभीर चोट लगी थी जिनकी इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। मामले को लेकर अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसे भी पढ़ें- लड़की की दर्दनाक कहानी: साहब... रोज 10 लोग नोंचते हैं जिस्म, मां घर में ही चलाती है धंधा
पुलिस के मुताबिक हमलावर स्थानीय लोग थे जिनकी पहचान सामने आए फुटेज के आधार पर की जा रही है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में कथित गौरक्षक पिक-अप गाड़ी को तोड़ते हुए और गायें ले जा रहे लोगों को बुरी तरह पीटते हुए दिख रहे हैं। देखें VIDEO-












Click it and Unblock the Notifications