अंडे लेने गए शख्स के पास कम था एक रुपया, बेरहमी से ले ली जान

ठाणे के कल्याण शहर में महज एक रुपए को लेकर झगड़ा इस हद तक बढ़ गया कि एक 54 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी गई।

मुंबई। महाराष्ट्र में हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी सकते में आ जाएंगे। ठाणे के कल्याण शहर में महज एक रुपए को लेकर झगड़ा इस हद तक बढ़ गया कि एक 54 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी गई। यह घटना शुक्रवार रात की है। पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम मनोहर गामने है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

murder

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी सुखदा नारकर ने बताया कि रामबाग मोहल्ले के रहने वाले मृतक मनोहर गामने शुक्रवार रात को पड़ोस की दुकान से अंडे खरीदने गए थे। इस दौरान गामने ने दुकानदार को एक रुपया कम दिया, जिसे लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दुकानदार ने गामने को गाली दे दी।

पुलिस ने बताया कि गामने उस वक्त तो चुपचाप चला गया, लेकिन बाद में अपने बेटे के साथ वापस आया। इसके बाद दोनों के बीच फिर से झगड़ा हो गया। इस दौरान दुकानदार का बेटा भी वहां आ गया। पुलिस के मुताबिक दुकानदार के बेटे ने गामने की पिटाई की और उसे लात-घूंसों से मारा। पिटाई से गामने की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी सुधाकर प्रभु को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+