पुणे: बीवी के कैरेक्टर पर था शक, बेडरूम में लगाया कैमरा

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक पति ने अपनी पत्नी की जासूसी करने के लिए घर के बेडरुम में स्पाई कैमरा लगवा दिया। इस बात की जानकारी पत्नी को हुई तो उसने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामला वनोवरी थाने का है।

man installs the spy camera in wife house

महिला पेशे से इंजिनियर है। दोनों का एक 12 साल का बेटा भी है। कुछ दिनों के लिए महिला का पति विदेश चला गया था। जब वह विदेश से लौटा तो दोनों साथ रहने लगे। महिला ने बताया कि दोनों आठ महीने तक साथ रहे। दोनों के बीच सब ठीक नहीं चल रहा था और उसका पति उसके चरित्र पर शक करता था। दोनों के बीच मारपीट और झगड़े होने लगे।

बता दें कि युवक अपने 12 साल के बेटे से मिलने के पत्नी के घर आता था। एक दिन मौका पाकर उसके पति ने घर के वॉटर प्यूरीफायर में स्पाई कैमरा लगवा दिया। इस कैमरे को उसने मोबाइल से लिंक करवाया और बाहर रखकर मोबाइल से पत्नी पर निगरानी रखने लगा।

महिला ने बताया कि कपड़े बदलते वक्त स्पाई कैमरे पर नजर पड़ी। घर में कैमरा देखकर महिला सन्न रह गई। महिला ने थाने जाकर पति के खिलाफ जासूसी करने करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा 354 (सी) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+