'मैं CJIहूं, 500 रुपए कैब के लिए भेज दोगे क्या', स्कैमर ने चीफ जस्टिस को भी नहीं छोड़ा, दर्ज हुआ केस

कई बार आपको सोशल मीडिया पर इस तरह के मैसेज आते होंगे, जिसमे कोई जानने वाला व्यक्ति आपसे पैसे मांगता है। इस तरह के फ्रॉड सोशल मीडिया पर आम हैं। लेकिन अब यह फर्जीवाड़ा सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ तक पहुंच गया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक यूजर ने खुद को चीफ जस्टिस बताते हुए कैब के लिए 500 रुपए उधार मांग लिया। इस घटना का संज्ञान खुद सीजेआई ने लिया है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने साइबर क्राइम को लेकर दिल्ली पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।

cyber fraud

स्क्रीनशॉट वायरल

चीफ जस्टिस ने खुद इस मामले का संज्ञान लिया और स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। जिसके बाद इस मामले में साइबर क्राइम विभाग को शिकायत दर्ज कराई गई है।

कैब के लिए 500 दे दो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट में देखा जा सकता है कि स्कैम करने वाले ने अपना नाम डीवाई चंद्रचूड बताया है। सोशल मीडिया पर हैंडल पर तस्वीर भी चीफ जस्टिस की लगी है।

स्कैमर ने एक्स यूजर से 500 रुपए मांगे। आरोपी की पहचान कैलाश मेघवाल के रूप में हुई है। आरोपी कहता है कि उसे कॉलेजियम मीटिंग में जाना है, ऐसे में जब वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचेगा तो पैसा वापस कर देगा।

कॉलेजियम मीट के लिए जाना है

स्क्रीनशॉट में आरोपी ने दावा किया है कि वह कनॉट प्लेस पर फंस गया है। उसने सोशल मीडिया पर मैसेज किया, हेलो, मैं सीजेआई हूं, कॉलेजियम में हमारी अहम मीटिंग है।

लेकिन मैं कनॉट प्लेस के पास फंस गया हूं, क्या आप मुझे 500 रुपए कैब के लिए भेज सकते हैं। यह मैसेज असल दिखे इसके लिए यूजर ने सेंट फ्रॉम आई पैड भी मैसेज के अंत में लिखा।

इससे पहले भी आया था एक मामला

इसी तरह की एक और घटना सामने आई थी। जब 42 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया था। उसने खुद को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताया था और उसने लग्जरी कार-फोन आदि दिल्ली कोर्ट में नीलामी के नाम पर 4 लाख रुपए की ठगी की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अयूब खान के तौर पर हुई।

जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने उसके पास से दिल्ली पुलिस का फर्जी आई कार्ड भी बरामद किया था। इससे पहले भी खान चार अलग-अलग तरह के मामलों में नामित था। उसके खिलाफ कमला मार्केट, दरयागंज, हरि नगर, पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+