कार में अश्लील हरकत कर रहा था जोड़ा, रोका तो पुलिसवाले को ही बोनट पर लटकाकर घसीटा
नौपाड़ा (महाराष्ट्र)। मुंबई से सटे नौपाड़ा में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस शख्स को इसलिए गिरफ्तार किया क्योंकि उसने एक पुलिस कॉन्स्टेबल को अपनी कार के बोनट में टांगकर करीब दो किलोमीटर तक घुमाया। ये घटना उस समय हुई जब पुलिस कॉन्स्टेबल ने इस शख्स को रोकने की कोशिश की थी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी शख्स की पहचान नवीन राय के रूप में हुई है। मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक आरोपी शख्स पब्लिक प्लेस पर कार रोककर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत में व्यस्त था। ये पूरा घटनाक्रम मंगलवार को कोपारी के पास स्थित हाइवे का है। नौपाड़ा थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कंट्रोल रूम में एक फोन आया था जिसमें बताया गया कि हाइवे के पास स्थित सर्विस रोड पर संदिग्ध अवस्था में एक कार खड़ी है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत ही दो कॉन्स्टेबल को मौके पर भेजा।
नौपाड़ा पुलिस ने बताया कि जब कॉन्स्टेबल मौके पर पहुंचे और कार के शीशे पर नॉक किया तो कार में बैठे शख्स ने शीशा न खोलकर कार तेज रफ्तार से आगे बढ़ा दी। इसके बाद पुलिस कॉन्स्टेबल ने उनका पीछा किया। कुछ दूर पीछा करने के बाद एक कॉन्स्टेबल ने उस शख्स को रोकने की कोशिश की, लेकिन कॉन्स्टेबल रेवान नाथ शेकाडे कार की बोनट पर आ गिरे। इस घटना के बाद भी आरोपी शख्स ने कार नहीं रोकी और करीब दो किलोमीटर कार को लेकर गया। इस दौरान कॉन्स्टेबल शेकाडे बोनट पर ही अटके रहे। बाद पुलिस ने किसी तरह से आरोपी शख्स को पकड़ने में कामयाबी पाई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं कार मौजूद महिला के बारे में भी पता किया जाएगा और पूछताछ की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications