ओडिशा: शख्स को आधे घंटे में लगा दी गईं कोरोना वैक्सीन की दो डोज

भुवनेश्वर, 21 जून: ओडिशा के मयूरभंज जिले में वैक्सीनेशन में लापरवाही का एक मामला सामने आया है। यहां 51 साल के एक शख्स को वैक्सीन की दो डोज 30 मिनट के भीतर लगा दी गईं। जिले के रघुपुर गांव में ये मामला हुआ है। ये शख्स वैक्सीन लगवाने के बाद निगरानी के लिए आधे घंटे तक सेंटर पर रुका था कि नर्स ने फिर से वैक्सीन लगा दी।

म्नि

रघुपुर गांव के प्रसन्ना कुमार साहू शनिवार को वैक्सीन की पहली डोज के लिए सरकारी हाई स्कूल में बने वैक्सीनेशन सेंटर गए थे। उनको पहली डोज दी गई और कहा गया कि अभी आधे घंटे वो घर ना जाएं और निगरानी के लिए यहीं बैठें। निगरानी में बैठे साहू को अभी 30 मिनट भी नहीं हुए थे कि एक नर्स ने उनको वैक्सीन की डोज फिर दे दी। साहू का कहना है कि मैंवो नर्स को बताना चाहते थे लेकिन उसने आते ही वैक्सीन लगा दिया।

केंद्र पर्यवेक्षक राजेंद्र बेहरा ने बताया कि व्यक्ति को ओबजरवेशन रूम की बजाय वैक्सीनेशन स्थल पर ही बैठा दिया। जिसके चलते गलती हुई र उनको दूसरी डोज दे दी गई। अच्छी बात ये रही कि दो वैक्सीन के बावजूद साहू को कोई परेशानी नहीं हुई। सेंटर के डॉक्टरों की ओर से मामले की जांच की बात कही गई है। एक जांच समिति बनाने की बात डॉक्टरों की ओर से कही गई है।

झारखंड में भी ऐसा ही मामला

झारखंड के गोड्डा के पोडैयाहाट प्रखंड क्षेत्र में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां देवडांड एरिया की रहने वाली महिला का कहना है कि स्वास्थ्य कर्मियों ने दस मिनट के भीतर दो बार उसे वैक्सीन लगा दी है। ये मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा में हैं। इस मामले में भी जांच हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+