Akasa Air flight: लाइफ में पहली बार बैठे थे फ्लाइट में, जला दी बीड़ी, गिरफ्तार कर भेज दिया सेंट्रल जेल
Akasa Air flight: अकासा फ्लाइट में बीड़ी जलाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वह पहली बार फ्लाइट में बैठे थे। लेकिन उसे गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेज दिया।

Akasa Air flight: फ्लाइट में बीड़ी जलाने पर 56 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। शख्स बेंगलुरू जाने वाली अकासा एयर फ्लाइट में सवार था। इस दौरान उन्होंने फ्लाइट में बीड़ी जलाई थी। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA)पर उसे गिरफ्तार कर लिया।
फ्लाइट में बीड़ी जलाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद एयरलाइंस के ड्यूटी मैनेजर ने केआईए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन पर साथी यात्रियों की जान जोखिम में डालने का आरोप लगाया था।
आरोपी की पहचान राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र के रहने वाले प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। वह अहमदाबाद से बेंगलुरू जा रहे थे। शख्स फ्लाइट के शौचालय में बीड़ी जलाई थी। प्रवीण कुमार को बेंगलुरु सेंट्रल जेल भेज दिया गया, जहां उन्होंने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि यह उनके जीवन की पहली उड़ान थी और उन्हें नियमों के बारे में नहीं पता था।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वर आमतौर पर ट्रेन में सफर करता है, लेकिन उसने पहली बार फ्लाइट में सफर किया। उन्हें नियमों के बारे में जानकारी नहीं थी, इसलिए उन्होंने फ्लाइट में भी बीड़ी जलाई। उन्होंने कहा कि वह ट्रेन में भी शौचालय में स्मोकिंग करता है, इसलिए उन्होंने फ्लाइट के भी शौचालय में स्मोकिंग की।
Recommended Video

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि सुरक्षा तलाशी के दौरान बीड़ी का पता लगाने में विफल रहना एक गंभीर चूक है। अधिकारी ने कहा कि इनका आसानी से पता चल जाता है। इस तरह की घटना की एकमात्र वजह तलाशी में नाकामी है। इस साल की शुरुआत में विमान में सिगरेट जलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications