पत्नी को नहर में डूबो कर मारना चाहता था पति, जिंदगी ने पलटा ऐसा पासा कि खुद बह गया पानी में

अपनी पत्नी की हत्या करने की फिराक में उसे नहर पर घुमाने ले गया पति खुद ही तेज बहाव में डूब गया। ये चौंका देने वाली घटना पंजाब के फिरोजपुर में घटी है। यहां एक पति अपनी पत्नी से छुटकारा पाना चाहता था।

फिरोजपुर। अपनी पत्नी की हत्या करने की फिराक में उसे नहर पर घुमाने ले गया पति खुद ही तेज बहाव में डूब गया। ये चौंका देने वाली घटना पंजाब के फिरोजपुर में घटी है। यहां एक पति अपनी पत्नी से छुटकारा पाना चाहता था। इसिलए वो उसे नहर के पास घुमाने ले गया ताकि वहां से उसे धक्का दे सके लेकिन जिंदगी ने ऐसा पासा पलटा कि नहर का तेज बहाव उसे ही अपने साथ बहा ले गया।

Drown

पंजाब के फिरोजपुर में 29 वर्षीय अनवर मसीह अपनी 26 वर्षीय पत्नी कोमल से छुटकारा पाना चाहता था। इसलिए उसने पत्नी की हत्या की एक साजिश रची। अनवर अपनी पत्नी को शाम को टहलने के बहाने नहर के किनारे ले गया। किनारे पहुंचते ही उसने कोमल को धक्का दे दिया। कोमल को पानी में अपनी जान के लिए लड़ता देख अनवर भी पानी में कूद गया।

पुलिस को शिकायतकर्ता ने बताया कि अनवर पानी में कूदकर कोमल को तेज बहाव की तरफ धक्का दे रहा था। पत्नी को डूबोने के चक्कर में अनवर खुद तेज बहाव का शिकार हो गया और नहर का पानी उसे अपने साथ बहा ले गया। वहीं कोमल किसी तरह किनारों का साहारा लेकर बाहर निकली और वहां से फौरन भाग गई। हत्या की इस साजिश में अनवर का भाई नछत्तरीस भी शामिल था जो मौके से फरार है।

ये भी पढ़ें: अच्छे हेयरस्टाइल की ख्वाहिश में बाल कटवाने गया युवक, नाई ने काटे कान और कर दिया बीच में से गंजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+