श्मसान जाने के लिये तैयार थी पिता की अर्थी, वोट के लिये लाइन में खड़ा था बेटा

श्मशान घाट के लिए अंतिम यात्रा शुरू होने से कुछ देर पहले गजेंद्र नामदेव मतदान केंद्र की तरफ चले गए। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि सूबे के अंबागढ़ चौकी जनपद पंचायत में पंचायत निरीक्षक के रूप में पदस्थ गजेंद्र मतदान के लिए सोमवार सुबह नौ बजे अपने पैतृक गांव डोंगरगांव से कई किलोमीटर दूर मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस दौरान उन्हें 30-45 मिनट तक कतार में खड़ा भी रहना पड़ा।cगांव के एक व्यक्ति ने बताया कि उनके पिता बीएल नामदेव का निधन रविवार देर रात हो गया था और सोमवार सुबह उनका अंतिम संस्कार होना था।
गजेंद्र के घर में माहौल गमगीन था, लेकिन उसने पिता की अंत्येष्टि के पहले मतदान करने का फैसला किया। गजेंद्र का मानना है कि जो बीत गया वह वापस नहीं लौट सकता। पिता की अंत्येष्ठि तो करनी ही थी, पर मतदान करना भी जरूरी था।












Click it and Unblock the Notifications