रेप के बाद शख्स ने महिला को लगाई आग, पीड़िता ने खींचकर उसे ही जिंदा जलाया
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक 35 साल के शख्स की जलकर मौत हो गई। दरअसल उस पर एक विधवा महिला के रेप और फिर उसे जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप है। खबर है कि जब उसने महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की तो महिला ने शख्स को कसकर पकड़ लिया जिससे वह इस आग में झुलसकर मर गया। हालांकि महिला का मालदा के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला के चेहरे और हाथों में गंभीर घाव हुए हैं।

कई दिनों से महिला को कर रहा था परेशान
महिला ने हालत में सुधार के बाद से बयान दिया है कि शख्स उसे लगातार परेशान कर रहा था और सोमवार शाम वह उसके घर में घुस आया था। महिला ने बताया कि शख्स ने उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। लेकिन जैसे ही उसने महिला को आग लगाई उसने शख्स को कसकर पकड़ लिया जिससे वह जलकर मर गया।

अस्पताल में आरोपी की मौत
पुलिस ने बताया कि घर के भीतर घुएं की महक महसूस कर आस पास के लोग घर में पहुंचे तो दोनों को बुरी हालत में पाया। कमरे में केरिसीन तेल का जार भी बरामद हुआ है। दोनों को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां मंगलवार सुबह आदमी की मौत हो गई। महिला सुभाष कॉलोनी में रहती थी। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शख्स वहां पर अकसर क्यों आता था।

दहेज के लिए महिला को जिंदा जलाया
रेप को बाद पीड़िता को जिंदा जलाए जाने का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। इसके अलावा दहेज के लिए भी महिलाओं को जिंदा जलाया जाता रहा है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के गोंडा में कोतवाली नगर क्षेत्र के मोकलपुर गांव में ससुराल वालों ने दहेज न मिलने पर विवाहिता को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। जिससे महिला की मौत हो गई।
जिन होटल के कर्मचारियों पर लगे रेप के आरोप, उनका प्रमोशन कर रहा ट्रिपएडवाइजर: रिपोर्ट