फ्लाइट में एयर होस्टेस को कर रहा था अश्लील इशारे, मामला हुआ दर्ज

मुंबई। फ्लाइट में एयर होस्टेस को कई बार यात्रियों की बदसलूकी झेलनी पड़ती है। विमान में सफर के दौरान फ्लाइट अटेंडेंट को कई बार यौन सोशल का भी शिकार होना पड़ता है। हाल में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां सफर के दौरान एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी की गई। ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न केवल आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया बल्कि उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया।

 एयर होस्टेस को कर रहा था गंदे इशारे

एयर होस्टेस को कर रहा था गंदे इशारे

एयर इंडिया की विमान में सफर के दौरान मुंबई के रहने वाले एक शख्स एयर होस्टेस के साथ अश्लील हरकत किया। जानकारी के मुताबिक मुंबई के लग्नेश कुमार मकवाना नाम के शख्स ने विमान में एयर होस्टेस को देखकर गंदे इशारे किए और उसके सामने मुंह से गंदी आवाजें निकालकर उन्हें परेशान किया।

 एयर होस्टेस के साथ अश्लील हरकत

एयर होस्टेस के साथ अश्लील हरकत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैंकॉक से मुंबई आ रहे एयर इंडिया के एक विमान में एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी की गई। पीड़िता ने बताया कि सफर के दौरान रात करीब साढ़े 10 बजे विमान के कैप्टन द्वारा सभी यात्रियों को सीट बेल्ट बांधने का निर्देश दिया गया है। जिसके बाद वो इसे सुनिश्चित करने के लिए हर सीट के पास जाकर चेंक कर रही थीं, लेकिन जैसे ही वो लग्नेश की सीट के पास पहुंची वो उसे देखकर गंदे इशारे करने लगा। लग्नेश अपनी सीट से उठकर एयर होस्टेस के नजदीक जाकर भद्दी आवाजें निकालने लगा।

 मामला हुआ दर्ज

मामला हुआ दर्ज

एयर होस्टेस ने पहले उसे मना किया तो वो गंदे इशारे करने लगा, जिसके बाद एयर होस्टेस ने कैप्टन से इसकी शिकायत की। कैप्टन से फौरन एटीसी को इसकी सूचना दी। जैसे ही विमान मुंबई में लैंड हुआ सीआईएसएफ ने आरोपी लग्नेश कुमार को गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ IPC की धारा 509 के तहत केस दर्ज किया है। इससे पहले भी इस तरह की वारदात सामने आ चुके हैं, लेकिन पुलिस ने जिस तरह से सख्त कार्रवाई की है उम्मीद है कि लोग एयर होस्टेस के साथ इस तरह की बदसलूकी करने से पहले सौ बार सोचेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+