आखिर क्यों 20 साल के छात्र ने शुरु किया विकास गांडो थयो छे का अभियान?
Recommended Video

अहमदाबाद। गुजरात में में चुनाव का बिगुल फुंकने से पहले जिस तरह से राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला उसने उनकी एक अलग छवि को लोगों के बीच स्थापित किया। राहुल गांधी तमाम मौकों पर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला, लेकिन इन सबके बीच जो सबसे अधिक लोकप्रिय हुआ वह था विकास पागल हो गया का नारा। राहुल गांधी तमाम रैलियों में विकास गांडो थयो छे यानि विकास पागल हो गया है को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोलते रहे।

अभियान के पीछे 20 वर्ष का छात्र
लेकिन इस पैरोडी के पीछे अहमदाबाद में रहने वाले पटेल समुदाय के युवा सागर सवालिया का हाथ है, उन्होंने ही सोशल मीडिया पर विकास गांडो थयो छे को जमकर वायरल किया, जिसे तमाम विपक्षी दलों ने मोदी सरकार पर निशाना साधने के लिए जमकर इस्तेमाल किया और यह पैरोडी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय भी हुई। सागर महज 20 वर्ष के हैं और वह सिविल इंजीनियर के छात्र हैं, वह हार्दिक पटेल की अगुवाई वाली पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के आईटी सेल के हेड भी हैं और वह पार्टी की आईटी सेल को लीड करते हैं।

आखिर क्यों शामिल हुए अभियान में
सागर ने ही 24 अगस्त को फेसबुक पर विकास गांडो थयो छे पोस्ट किया और उन्होंने इस पैरोडी के साथ तमाम हाईवे और बस अड्डों की जर्जर तस्वीर को साझा किया। अपने इस अभियान के बारे में सागर बताते हैं कि मेरी इस पोस्ट को एक ही दिन में 200 लोगों ने साझा किया था और एक हफ्ते के भीतर यह जबरदस्त तरीके से लोकप्रिय हो गया, जिसके बाद कांग्रेस की आईटी सेल ने भी इसे अपनी टैगलाइन में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।

दो चरण में होगा मतदान
पाटीदार आंदोलन से जुड़ने की वजह के बारे में सागर बताते हैं कि जब पाटीदार आंदोलन चल रहा था कि पुलिस ने हमारी तमाम गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था, जिसकी वजह से मैं पाटीदार आंदोलन से जुड़ा था। आपको बता दें कि गुजरात में चुनाव का बिगुल फुंक चुका है यहां दो चरणों में चुनाव होगा, पहले चरण का मतदान 9 दिसंबर तो दूसरे चरण का मतदान 14 दिसंबर को होगा।












Click it and Unblock the Notifications