VIDEO: मां के साथ सो रही बच्ची को चुपके से उठा रहा था शख्स, तभी खुल गई नींद और...
Recommended Video
लुधियाना। देशभर में इन दिनों बच्चा चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में खौफ है। कई राज्यों से भी ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच पंजाब के लुधियाना से एक बच्चा चोरी की घटना सामने आई है। हालांकि बच्चा चोरी करने की कोशिश रहा शख्स बच्ची की मां के दिलेरी के चलते वारदात को नाकाम हो गया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शख्स अपने परिवार के साथ सो रहे चार साल के बच्चे को उठाकर भागने की कोशिश करता है। हालांकि मां की नींद खुल जाती है और वह अपने बच्चे को बचाने में कामयाब हो जाती है।

घटना लुधियाना के ऋषि नगर की है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक देर रात करीब सवा एक बजे परिवार के लोग घर के बाहर गली में गहरी नींद में सो रहे थे। परिजनों के साथ चार साल की मासूम भी वहां सो रही थी। इसी दौरान कबाड़ी जैसा दिख रहा एक शख्स रिक्शे से आता है।चारों ओर निगाह दौड़ाने के बाद वह रिक्शे पर एक कपड़ा बिछाता है। इसके बाद वह चुपके से वहां सो रहे एक बच्चे को उठाकर रिक्शे पर रख लेता है। इसी बीच परिवार की एक महिला सदस्य की आंख खुल जाती है और वह फौरन बच्चे को रिक्शे से उठाकर अपनी गोद में ले लेती है।
इस बीच सो रही दो महिलाओं में से एक महिला की नींद टूट गई और बच्चा बचाने के लिए उस पर झपट पड़ी। उसके झपटने से दूसरी महिला की भी नींद टूट गई, लेकिन इस बीच मौका पाकर चोरी की कोशिश करने वाला शख्स वहां से भाग निकला। दो में से एक महिला तो उसके पीछे ही भागती और शोर मचा देती है। जिसके बाद मोहल्ले के लोग जाते जाते हैं। इस शख्स की पीछा करते हैं।
कुछ दूर पीछा करके लोग उस आरोपी को पकड़ लेते हैं। बता दें कि हाल के दिनों में बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर मॉब लिंचिंग की कई घटनाएं भी देखने को मिली हैं। पिछले कुछ हफ्ते से देश के कई हिस्से में इस तरह की अफवाह फैली हुई है। मंगलवार शाम में झारखंड के रामगढ़ जिले के गंढके गांव में एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications