हाईवे पर दोस्‍त के साथ सेक्‍स की 'गंदी जिद' करने लगा युवक, इनकार करने पर किया ये हाल

नई दिल्‍ली। महाराष्‍ट्र के पुणे में पुलिस ने 40 साल के एक युवक के खिलाफ पुरुष दोस्‍त के साथ मारपीट और उसपर हमला जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि वो अपने पुरुष दोस्‍त के साथ सेक्‍स करना चाहता था और जब उसने इसके लिए इंकार किया तो वो बौखला गया। समलैंगिक संबंधों के लिए पागल आरोपी युवक ने दोस्‍त पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वो जख्‍मी हो गया। मामला हिंजेवाडी पुलिस स्‍टेशन का है। आरोपी का नाम हरीश रमेश कुकरेजा है। हालांकि उसकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक दोनों में पहले भी शारीरिक संबंध बन चुके हैं।

हाईवे पर दोस्‍त के साथ सेक्‍स की गंदी जिद करने लगा युवक, इनकार करने पर किया ये हाल

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता युवक और आरोपी दोनों की मुलाकात जिम में हुई थी और कुछ महीने पहले दोस्ती हुई थी। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात दोनों एकसाथ बेंगलुरु हाईवे पर टहलने निकले थे। रात 10 बजे के करीब सर्विस रोड पर एक ने सेक्स करने की इच्‍छा जाहिर की। शिकायतकर्ता ने इनकार कर दिया। इसके बावजूद भी आरोपी ने जबरदस्‍ती कोशिश की लेकिन फिर भी नाकामयाब रहा। इससे नाराज होकर गुस्साए युवक ने उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों में पहले भी शारीरिक संबंध बने हैं। लेकिन शिकायतकर्ता (29) की शादी फिक्‍स हो जाने के बाद उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मना कर दिया। पुलिस ने आरोपी पर एफआईआर दर्ज कर ली, उसपर आईपीसी की धारा 324 (किसी को खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाने की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+