रेल मंत्री पीयूष गोयल के घर चोरी, दस्तावेज लीक होने का शक, चोर दिल्ली में गिरफ्तार
रेल मंत्री पीयूष गोयल के घर चोरी, दस्तावेज लीक होने का शक, चोर दिल्ली में गिरफ्तार
Recommended Video
नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल के घर चोरी का मामला सामने आया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के घर में काम करने वाले नौकर ने ही घर में चोरी की। पीयूष गोयल के घर पर काम करने वाले एक नौकर ने उनके मुंबई स्थित आवास से चोरी की थी। हालांकि पुलिस ने उसे दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से कुछ दस्तावेज भी मिले हैं , जो उसने पीयूष गोयल के घर से चुराए थे। वहीं उसके पास से बरामद सेल फोन पर रेलवे और वित्त मंत्रालय से जुड़े कुछ जरूरी दस्तावेज़ मिले हैं।
पुलिस के मुताबिक उसने इन दस्तावेजों को तीन अलग-अलग ईमेल आईडी पर भेजा है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी कुछ लोगों को महत्वपूर्ण सूचना दे रहा था। चोरी की घटना 15 या 16 सितंबर को हुई, जिसके बाद पुलिस के पास मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने पीयूष गोयल के घर में काम करने वाले नौकर विष्णु कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। कहा जा रहा है कि आरोपी नौकर पिछले 3 साल से केंद्रीय मंत्री के घर काम कर रहा था। दस्तावेजों के अलावा उनके घर से कुछ चांदी के बर्तन गायब हुए थे, जिसके बाद ये मामला सामने आया।