पुणे: दिवाली के लिए पैसे मांगने पर पत्नी को जलाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे शहर में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। जिसपर कथित तौर पर अपनी पत्नी को जलाने का आरोप लगा है। आरोपी की पहचान आकाश संजय खोमाने के तौर पर हुई है। जो अपनी 28 साल की पत्नी प्रतिभा खोमाने और तीन साल के बेटे के साथ मंजरी बुधरुख इलाके में रहता है।

पीड़ित महिला ने सोमवार रात को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने कहा है कि उसके पति ने उसके साथ आपत्तिजन भाषा का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी दी। लड़ाई इसलिए हुई क्योंकि प्रतिभा ने दिवाली के खर्चे के लिए पैसे मांग लिए थे। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने रात के करीब 11.30 बजे उसपर मिट्टी का तेल छिड़क दिया और आग लगा दी।
पुलिस के अनुसार आरोपी तुरंत पीड़िता को अस्पताल लेकर गया। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को जब अस्पताल से घटना की जानकारी मिली तो पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में हदसपुर पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर वीबी बाम्बे का कहना है, 'वह रेंटल सेवा के लिए अपनी गाड़ी का इस्तेमाल करता है। उसकी पत्नी गृहणी है। पीड़िता 65-70 फीसदी तक जल गई है। जब घटना हुई तो उनका बेटा सो रहा था।' मामले की जांच हदसपुर पुलिस ही कर रही है। स्थानीय अदालत ने आरोपी पति को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
पीड़िता के अनुसार, दोनों की लड़ाई तब हुई जब आरोपी ने अपनी पत्नी को दिवाली के खर्चे के लिए पैसे नहीं दिए। हदसपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications