रोड रेज के बाद पुलिस ने युवक को पकड़ा, थाने जाते वक्त काट लिया SI का कान

Kerala में एक शख्स ने पुलिसकर्मी का कान काट लिया। जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाना पड़ा।

Kerala

Kerala Hindi News: केरल के कासरगोड (Kasaragod) में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने पुलिसकर्मी का कान ही काट लिया। जिसके बाद उसको अस्पताल ले जाना पड़ा। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसकर्मी को एक प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था, जहां प्रारंभिक इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक कासरगोड में एक रोड रेज की घटना हुई थी। घटना के बाद सब इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद वहां पहुंचे और उन्होंने जांच की। प्रारंभिक जांच में एक शख्स की गलती सामने आई, ऐसे में एसआई उसे थाने लेकर जाने लगे। वो रास्ते में ही थे कि अचानक शख्स ने उनके ऊपर हमला बोल दिया और उनका दाहिना कान काट लिया। आनन-फानन में उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

चश्मदीदों के मुताबिक एसआई आगे वाली सीट पर बैठे थे, जबकि आरोपी पीछे की ओर था। तभी उसने हमला बोल दिया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने उसे भागने नहीं दिया और पकड़कर थाने पहुंचे। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शख्स ने अजगर का सिर काटा
वहीं अमेरिका में भी इसी तरह का एक मामला हाल ही में सामने आया था, जहां एक शख्स ने झगड़े के बाद अजगर को ही दांत से काट लिया। पुलिस के मुताबिक फ्लोरिडा में एक शख्स अपने घर में था। हाल ही में उसका घर में मौजूद एक महिला के साथ झगड़ा हुआ। जिस पर उसने आपा खोया और अपने पालतू अजगर का सिर दांत से काटकर अलग कर दिया। बाद में पुलिस पहुंची और जमकर हंगामा हुआ। फिलहाल अब वो गिरफ्त में है। उसके खिलाफ जीव क्रूरता को लेकर कई मामले दर्ज किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+