कर्ज में डूबे पति ने पत्नी और बच्चों को बेचा, पांच लाख में भाई से किया सौदा

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में कर्ज में डूबे एक पति ने पांच लाख रुपयों के लिए अपनी पत्नी और बच्चों को बेच दिया। पति पशुपुलेती मडेलित्ती ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी और तीन बेटियों और एक बेटे का पांच लाख रुपये में सौदा कर दिया।

Money

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के कुरनूल में कर्ज में डूबे एक पति ने पांच लाख रुपयों के लिए अपनी पत्नी और बच्चों को बेच दिया। पति पशुपुलेती मडेलित्ती ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी और तीन बेटियों और एक बेटे का पांच लाख रुपये में सौदा कर दिया। उसने ये सौदा अपने भाई से किया था। पशुपुलेती जुआ खेलने का भी आदी था और एक साल पहले उसने अपनी सबसे बड़ी बेटी को सवा लाख रुपये में बेच दिया था।

जुए और शराब में डुबोए सारे पैसे

जुए और शराब में डुबोए सारे पैसे

कुरनूल जिले के कोएलकुंतला में एक 38 वर्षीय पति ने अपने बीवी-बच्चों का सौदा चंद लाख रुपयों के लिए कर दिया। पशुपुलेती मडेलित्ती को शराब और जुए की लत थी। इस लत के कारण वो अपना सबकुछ इसमें लुटा चुका था और सर पर काफी कर्जा भी बढ़ गया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने पिछले साल अपनी सबसे बड़ी का सौदा किया। पशुपुलेती ने अपनी 16 वर्षीय बेटी एक रिश्तेदार को 1.5 लाख रुपये में बेच दी। उसने साथ ही शर्त रखी कि सही उम्र में उसकी शादी करा दी जाएगी।

पांच लाख में किया परिवार का सौदा

पांच लाख में किया परिवार का सौदा

इस पैसों को पशुपुलेती ने थोड़े ही वक्त में खर्च कर दिया। इसके बाद उसकी पैसों की भूख और बढ़ गई। आसान तरीके से और पैसा कमाने के लिए इस बार उसने अपने पूरे परिवार का सौदा कर दिया। पशुपुलेती ने अपनी पत्नी के साथ 10, 8 और 6 साल की बेटी और 4 साल के बेटे का सौदा अपने भाई से कर दिया। उसने अपने भाई बुसी से इसके बदले में उसने पांच लाख रुपये मांगे। बुसी इस सौदे पर उसकी पत्नी के हस्ताक्षर चाहता था। जब पशुपुलेती ने अपनी पत्नी से एग्रीमेंट पर साइन करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया।

पुलिस ने पति के खिलाफ दर्ज किया केस

पुलिस ने पति के खिलाफ दर्ज किया केस

पशुपुलेती के अत्याचारों से परेशान होकर वेंकट्म्मा अपने माता-पिता के पास आ गई। उसके परिवार ने नंदयाल तालुका पुलिस स्टेशन में पशुपुलेती के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई। हालांकि सब-इंस्पेकटर रमेश बाबू का कहना है कि ये शिकायत पति द्वारा पत्नी को बेचे जाने की नहीं है। रमेश बाबू के अनुसार पशुपुलेती बुडगा जंगालु समुदाय से ताल्लुक रखता है और इस समुदाय में पत्नी की खरीद-फोरख्त का चलन काफी समय से है। उन्होंने बताया कि पशुपुलेती के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेटियों को भेजा सुधार गृह

बेटियों को भेजा सुधार गृह

इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विसेस (ICDS) के एक अधिकारी का कहना है कि भले ही इस समुदार में पत्नी की खरीद-फरोख्त आम हो, लेकिन इस मामले में पति ने पूरे परिवार का सौदा कर दिया, वो भी उनकी मर्जी के बगैर। अधिकारी ने बताया कि पशुपुलेती की दो बड़ी बेटियों को छुड़ाकर सुधार गृह भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+