एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी फरार घोषित, घर पर चिपकाई गई नोटिस

ममता कुलकर्णी और उनके पति विकी गोस्वामी को कोर्ट ने 2000 करोड़ ड्रग्स रैकेट मामले में फरार घोषित किया था। अब उनको घरों पर नोटिस चिपकाई गई है।

मुंबई। दो हजार करोड़ के ड्रग्स के मामले में अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के फरार होने की नोटिस को ठाणे क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने यारी रोड स्थित उनके घर पर चिपका दिया है। कोर्ट ने 8 जून को ड्रग्स केस में ममता कुलकर्णी और उनके पति को फरार घोषित किया था।

ममता कुलकर्णी और विकी गोस्वामी के घरों पर नोटिस

ममता कुलकर्णी और विकी गोस्वामी के घरों पर नोटिस

ममता कुलकर्णी को कोर्ट ने 8 जून को सुनाए फैसले में पेश होने के लिए 30 दिनों का समय दिया था। इसी मामले में क्राइम ब्रांच ने आगे कदम बढ़ाते हुए ममता कुलकर्णी और उनके पति विकी गोस्वामी के मुंबई और अहमदाबाद स्थित घरों पर नोटिसें चिपकाई हैं। इसके बावजूद ममता कुलकर्णी कोर्ट में पेश नहीं हुईं तो उनकी संपत्ति को जब्त किया जा सकेगा और उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी दी जाएगी। दो हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में ममता कुलकर्णी सहित विकी गोस्वामी भी फरार है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

अप्रैल और मई महीने में ठाणे पुलिस ने 2000 करोड़ रुपए के अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया था। इस मामले में अभिनेत्री ममता कुलकर्णी और विकी गोस्वामी का नाम सामने आया था। विकी गोस्वामी फिलहाल केन्या में है। कल्याण में 12 अप्रैल को पहले एक नाइजेरियन ड्रग डीलर को गिरफ्तार किया गया था। नाइजेरियन डीलर की दी जानकारी पर ठाणे से युवकों को गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों युवकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुणे से मयूर स्वामी नाम की फैक्टरी मैनेजर का नाम सामने आया था। सभी की जानकारी के बाद सोलापुर के एवॉन लाईफ ऑर्गेनिक कंपनी पर छापा मारा गया था।

ममता कुलकर्णी के खिलाफ पुलिस के पास पुख्ता सबूत

ममता कुलकर्णी के खिलाफ पुलिस के पास पुख्ता सबूत

कंपनी से 2000 करोड़ रुपए कीमत के ड्रग्स बरामद किए गए थे। इस रैकेट में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अभी भी अनेक आरोपी फरार हैं। मास्टरमाइंड ममता कुलकर्णी का पति और अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट किंग विकी गोस्वामी है। ममता कुलकर्णी के खिलाफ पुलिस को पुख्ता सबूत हासिल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+