'रविवार को सोशलिज्म से शादी करेंगी ममता बनर्जी', वायरल हुआ वेडिंग कार्ड
चेन्नई, 11 जून: इस रविवार यानी 13 जून को पी ममता बनर्जी और एएम सोशलिज्म शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। तमिलनाडु के सेलम में ये शादी होगी। दोनों की शादी के कार्ड बांटे जा चुके हैं। ये कार्ड सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। दरअसल जो भी कार्ड को पढ़ रहा है, उसे ये नाम कुछ अजीब लग रहे हैं और कई लोग इसे फोटोशॉप मान रहे हैं लेकिन ये एकदम असली है। दरअसल दूल्हे का परिवार सोशलिज्म से प्रभावित है और उसके परिवार में कई ऐसे नाम है। खुद दूल्हे के पिता यानी लेनिन है।

दूल्हे के पिता ने कहा- नाम भी असली, शादी के कार्ड भी
पी ममता बनर्जी नाम की दुल्हन और एएम सोशलिज्म नाम के दूल्हे की शादी कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इंडियन एक्सप्रेस ने इस पर रिपोर्ट की है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस पर लड़के के पिता लेनिन मोहन ने कहा है कि ये कार्ड भी असली हैं और लड़का-लड़की के नाम भी एकदम असली है। पी ममता बनर्जी और एएम समाजवाद की शादी 13 जून को दुल्हन के गांव अमानिकोंडलपट्टी गांव में होगी।
Recommended Video

क्या है इस तरह के नाम रखने की वजह
लेनिन मोहन ने बताया है कि एक हफ्ते पहले उन्होंने कार्ड बांटे हैं। इसके बाद से लगातार लोग फोन कर ये पूछ रहे हैं कि क्या ये असली है। उन्होंने कहा कि हमारे गांव में ज्यादातर लोग कम्युनिज्म को मानने वाले हैं। यहां रूस, मॉस्को, चेकोस्लोवाकिया जैसे नामों के लोग मिल जाएंगे। सेलम में भाकपा के जिला सचिव लेनिन मोहन ने कहा कि हमारे लिए ये नाम बहुत अजीब नहीं, खुद मेरे दूसरे बेटे का नाम एएम कम्युनिज्म है लेकिन बाहर के लोगों को इसमें कुछ असामान्य सा लगता हा तो वो फोन करते हैं।
दूल्हन के नाम को लेकर उन्होंने बताया कि लड़की के दादा एक कांग्रेसी थे और ममता बनर्जी को पसंद करते थे। ऐसे में उन्होंने अपनी पोती का नाम ममता बनर्जी के नाम पर रखा था।

कार्ड हो रहा खूब वायरल
शादी के कार्ड पर छपे दूल्हा और दुल्हान के नाम की वजह से ये इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस शादी के कार्ड में दूल्हे के नाम के साथ बी कॉम और दुल्हन के नाम के साथ बीए इंग्लिश लिखा है। कार्ड पर लिखे दूल्हा और दुल्हन के परिवार के नाम भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications