ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक को रैली में युवक ने मारा थप्पड़
कोलकाता| एक बड़ी खबर कोलकाता से आ रही है जहां एक रैली के दौरान एक अंजान युवक ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को सबके सामने एक जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया। कहा जा रहा है अभिषेक बनर्जी को थप्पड़ मारने वाला युवक तृणमूल कांग्रेस पार्टी का ही था और वो सांसद अभिषेक बनर्जी से किसी बात से काफी नाराज था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को एक रैली को अभिषेक बनर्जी संबोधित कर रहे थे कि तभी एक युवक ने उन पर हमला बोल दिया। इस हमले के बाद रैली में हंगामा हो गया। पार्टी के अन्य लोग हमला करने वाले युवक को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन तब तक युवक अपने नापाक काम को अंजाम दे चुका था। फिलहाल युवक पुलिस की हिरासत में है। आपको बता दें कि अभिषेक बनर्जी तृणमूल यूथ कांग्रेस के नैशनल प्रेजिडेंट हैं और फिलहाल वो ठीक है।
ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक को रैली में युवक ने मारा थप्पड़
इस बारे में बात करते हुए टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने मीडिया ने कहा कि मुझे सारी डीटेल नहीं मिली है। मैं पूरी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा हूं लेकिन जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके हिसाब से हमला करने वाला युवक पार्टी का नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications