उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में ममता बनर्जी को नहीं दिया गया था न्योता
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में एनसीपी-शिवसेना और कांग्रेस की गठबंधन की सरकार का गुरुवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में शपथ ग्रहण हुआ, जिसमे उद्धव ठाकरे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में तमाम विपक्षी दल के नेता पहुंचे थे। ठाकरे के सीएम बनने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ट्वीट करके बधाई दी थी। लेकिन टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन का कहना है कि ममता बनर्जी को महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह का न्योता नहीं दिया गया था।

गुरुवार को जब डेरेक से पूछा गया कि क्या ठाकरे के शपथ ग्रहण में टीएमसी अपना प्रतिनिधि भेजेगी तो डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि ममता बनर्जी को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। शिवसेना के साथ हमारा नोटबंदी के बाद से काफी अच्छा संबंध है, हमने कई मुद्दों पर एक साथ सरकार का विरोध किया है। दोनों ही दलों के दूसरी पीढ़ी के नेता तकरीबन एक ही उम्र के हैं और आपस में संपर्क में हैं।
बता दें कि उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह के बाद ममता बनर्जी ने ट्वीट करके उद्धव ठाकरे को बधाई दी थी। उन्होंने उद्धव ठाकरे, एनसीपी मुखिया शरद पवार और महाराष्ट्र कांग्रेस के मुखिया बालासाहेब थोराट को मंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि आपके कुशल मार्गदर्शन में हम प्रदेश को जनहित की दिशा में जाते हुए देख रहे हैं। हमे उम्मीद है कि प्रदेश में जनता के हितों के लिए काम करने वाली यह स्थिर सरकार साबित होगी और यह प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए काम करेगी। बता दें कि 2016 में नोटबंदी के खिलाफ उद्धव ठाकरे, उमर अब्दुल्ला व ममता बनर्जी ने एक साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे और इसका विरोध किया था।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications