ममता दी भेंट करेंगी बांग्लादेश की पीएम को लाजवाब रसगुल्ले

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) रसगुल्ला के क्या कहने। अगर आप किसी को बेहतरीन स्वाद वाले रसगुल्ला भेंट करें तो वह आपका लंबे तक एहसानमंद रहता है। शायद यही सोचकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी आगामी 6 जून को जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ढ़ाका पहुंचेगी तो वह बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजेद को कोलकाता के मशहूर रसगुल्ले भेंट करेंगी।

पसंद आएंगे रसगुल्ला

जानकारों ने बताया कि वे शेख हसीना वाजेद के लिए रसगुल्ला काफी मात्रा में लेकर जा रही है। जाहिर है, बंगाली होने के नाते शेख हसीना वाजेद को भी रसगुल्ला का स्वाद बहुत पसंद होगा। और अगर रसगुल्ला कोलकाता से आएगा तो उन्हें बहुत पसंद किया जाएगा ही।

पिता पढ़े थे कलकत्ता

आखिर हसीना के पिता शेख मुजीब-उर-रहमान के कालेज के दिन कलकता(अब कोलकाता) में ही बीते थे। शेख हसीना ने अपने पिता से कलकता के रसगुल्लों के संबंध में खूब सुना होगा।

पहले भी दिए रसगुल्ले

बता दें कि साल 2011 में जब शेख हसीना भारत आई थी तब भी ममता बैनर्जी ने उन्हें कोलकाता के लाजवाब रसगुल्ले भेंट किए थे। तब ममता बैनर्जी यूपीए सरकार में रेल मंत्री थीं। निश्चित रूप से मोदी भी अपनी समकक्ष के लिए कुछ विशेष उपहार लेकर जा रहे होंगे। हालांकि अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+