क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

West Bengal Assembly Elections 2021: बोले शुभेंदु अधिकारी- ममता को पूर्व CM लिखा लेटर पैड छपवा लेना चाहिए

Google Oneindia News

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सभी पार्टियां जी जान से जुटी हैं। आरोप-प्रत्‍यारोप का भी सिलसिला शुरू है। भारतीय जनता पार्टी की कोशिश यहां पहली बार सरकार बनाने की है, तो वहीं ममता बनर्जी एक बार फिर सत्ता पर काबिज होना चाहती हैं। हाल ही में तृणमूल कांग्रेस का साथ छोड़कर BJP में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी ने एक बार फिर ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।

Recommended Video

West Bengal election 2021: Dilip Ghosh का Mamata Banerjee पर हमला, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
West Bengal Assembly Elections 2021: बोले शुभेंदु अधिकारी- ममता को पूर्व CM लिखा लेटर पैड छपवा लेना चाहिए

पूर्वी मिदनापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अभी से ही उन्हें (ममता बनर्जी) अपने नाम के आगे पूर्व मुख्यमंत्री लिखा लेटर पैड बनवाकर रख लेना चाहिए। बता दें कि ममता बनर्जी ने एक दिन पहले ही घोषणा की थी कि वह नंदीग्राम चुनाव लड़ेंगी। शुभेंदु अधिकारी का यह बयान उसी संदर्भ में आया है। एक दिन पहले भी शुभेंदु ने ममता पर करारा हमला बोलते हुए कहा था कि नंदीग्राम से ममता बनर्जी को 50 हजार से ज्यादा वोटों से हार मिलेगी।

शुभेंदु ने कहा था कि, 'अगर मैंने ममता बनर्जी को 50 हजार वोट से नहीं हराया तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।' मालूम हो कि शुभेंदु अधिकारी ने 2016 में इसी सीट से विधानसभा चुनाव जीता था।

West Bengal Assembly Elections 2021: शुभेंदु अधिकारी के रोड शो में हंगामा, BJP कार्यकर्तओं पर फेंके गए पत्थरWest Bengal Assembly Elections 2021: शुभेंदु अधिकारी के रोड शो में हंगामा, BJP कार्यकर्तओं पर फेंके गए पत्थर

Comments
English summary
Mamata Banerjee should get a letter pad ready with the words 'former CM' written on it: BJP leader Suvendu Adhikari
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X