ममता बनर्जी की भविष्यवाणी, लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिलेंगी इतनी सीटें
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा के बाद बीजेपी पर और भी ज्यादा हमलावर हो गई है। ममता ने लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को बीजेपी का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी आम चुनाव में 100 से भी कम सीटों पर सिमट जाएगी। उन्होंने बीजेपी को गुंडा पार्टी बताते हुए वोट खरीदने के आरोप लगाए थे।

बीजेपी के 300 सीटों के दावे पर कसा तंज
ममता बनर्जी ने बीजेपी के 300 सीटों के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि उसे लोकसभा चुनाव में 300 सीटों की उम्मीद है और यहां तक कि सभी राज्यों में मिलने वाली सीटों का विवरण दिया। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में शून्य, तमिलनाडु में शून्य, महाराष्ट्र में 20 ... 200 सीटें गई। चुनाव आयोग के मंगलवार को हिंसा के बाद संज्ञान लेने के बाद ममता को अपने कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा।

'चुनाव आयोग बीजेपी के साथ शामिल'
ममता ने कल प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव आयोग पर बीजेपी के साथ लीग में शामिल होने का आरोप लगाया था। उन्होंने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें अपने इस आरोप पर सबूत पेश करने चाहिए, जिसमें उन्होंने कहा था कि तृणमूल के गुंडों ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा को तोड़ा और उपद्रव मचाया। ममता बनर्जी ने उन्हें झूठा कहते हुए कहा कि अपने आरोपों को साबित करो, नहीं तो हम तुम्हें जेल में डाल देंगे। उन्होंने पीएम मोदी की इस टिप्णणी का भी मजाक उड़ाया जिसमें उन्होंने कहा था कि विद्यासागर की एक बड़ी और बेहतर मूर्ति का निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल के पास पैसा है। क्या वो 200 साल पुरानी विरासत को वापस दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास बीजेपी समर्थकों की बर्बरता में शामिल होने के सबूत हैं और आप कहते हैं कि टीएमसी ने ये सब किया है। क्या आपको शर्म नहीं आई? उन्हें इतना झूठ बोलने के लिए बैठ जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

चुनाव आयोग ने 20 घंटे पहले रोका चुनाव प्रचार
लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में पश्चिम बंगाल की नौ सीटों पर 19 मई को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने कोलकाता हिंसा के बाद चुनाव प्रचार 20 घंटे पहले रोकने का आदेश दिया। राज्य में आज शाम 10 बजे चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे। राज्य में इससे पहले 6 चरणों के मतदान में जमकर हिंसा की खबरें आई। बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच ये संघर्ष हुआ। पश्चिम बंगाल में कुल 42 सीटें हैं। अमित शाह का दावा है कि वो बंगाल में 23 सीटों पर जीतेंगे। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 2 सीटें मिली थी। उस चुनाव में टीएमसी को 34, कांग्रेस को 4 और लेफ्ट को बाकी दो सीटें मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications