ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी को दी नसीहत कहा 'हम जाति, धर्म की गंदी राजनीति नहीं करते हैं '

mamta banerjee
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि 'हम मोदी की तरह धर्म और जाति के नाम पर गंदी राजनीति नहीं करते हैं। ममता ने यह भी कहा कि 'हमें ऐसे व्‍यक्ति से विकास पर कोई लेक्‍चर नहीं चाहिए जो स्‍वयं दंगाें का आरोपी और एक सांप्रदायिक हो।

ममता बनर्जी ने अपने कड़े तेवर दिखाते हुए नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया। मोदी ने अपनी चुनावी रैली के दौरान ममता पर 1.8 करोड़ रुपए में अपनी पेंटिंग बेचने का आरोप लगाया था। धीरे-धीरे इस मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि अब मामला निजी और व्‍यक्तिगत होता चला जा रहा है। ममता ने इसी बयान के तहत यह भी कहा कि हम मराठी, बिहारी और मुसलमानों की राजनीति नहीं करते हैं। ऐसे में मोदी को यहां के लोगों को भ्रमित करने की कोई आवश्‍यकता नहीं है।

तृणमूल कांग्रेस के अन्‍य नेताओं ने मोदी को चेतावनी देते हुए कहा है कि मोदी इस बात का प्रमाण दें कि ममता ने अपनी पेंटिंग 1.8 करोड़ रुपए में बेची है अन्‍यथा 48 घंटों के भीतर उनके ऊपर मानहानि का दावा कर दिया जाएगा। शायद मोदी ने भी यह नहीं सोचा होगा कि ममता से पंगा लेना इतना भारी पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+