परिवारवाद पर ममता बनर्जी ने अमित शाह से पूछा, आपके बेटे ने इतना पैसा कैसे बनाया?
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होना है और चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल के चुनाव में इस बार सत्तारूढ़ दल टीएमसी को भाजपा से कड़ी चुनौती मिल रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अमित शाह के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। एक तरफ जहां अमित शाह ने गुरुवार को एक रैली के दौरान ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में ऐसा माहौल बना दिया गया है कि यहां जय श्री राम बोलना अपराध हो गया है। शाह ने कहा कि ममता दीदी के भतीजे ने पश्चिम बंगाल में मोदी जी की योजनाओं को को रोक दिया है। अब शाह के आरोपों पर ममता बनर्जी ने तीखा पलटवार किया है।
Recommended Video

कूच बिहार में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार गरीब कल्याण के लिए है, ममता सरकार भतीजा कल्याण के लिए है। वो सोच रही हैं कि आखिर कब वो अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाएंगी। अगर दिलीप घोष ने यहां विरोध नहीं किया होता तो उन्होंने अबतक इसका ऐलान कर दिया होता। शाह के इस बयान के कुछ ही घंटों बाद ममता बनर्जी ने उसपर पलटवार किया और कहा, ये हमेशा भतीजा-बुआ कहते रहते हैं। आपके बेटे का क्या। हम बुरे हैं क्योंकि हम बंगाल में हैं, आखिर उसने इतना पैसा कैसे बनाया। पहले इसका जवाब दीजिए। दीदी बहुत अच्छी है, वो सच बताती है, दीदी से जो टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा।
ममता और अमित शाह में जुबानी जंग यही नहीं थमी। ममता बनर्जी के बयान के बाद अमित शाह ने एक कार्यक्रम में कहा कि कुछ वजहों से मेरा पहले का कार्यक्रम रद्द हो गया था तो ममता दीदी बहुत खुश हो गईं। लेकिन चुनाव अप्रैल तक नहीं होंगे और मैं तबतक यहां आता रहूंगा जबतक आप चुनाव नहीं हारती हैं। शाह के बयान पर पलटवार करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि हम उनका स्वागत करते हैं। हर समय वो बंगाल को गाली देते रहते हैं। प्रचार करने यहां आईए, लेकिन मुझे धमकी मत दीजिए, मैं आपसे डरती नहीं हूं, दीदी को कुछ भी करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है। ममता बनर्जी ने कहा कि मैं खेल के लिए तैयार हूं। मैं गोलकीपर बनूंगी, मैं देखना चाहती हूं कि आप कितने गोल करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications