ममता के एकला चलो सुर से 'INDIA' में खलबली! क्या कांग्रेस का न्याय यात्रा न्योता करा पाएगा सुलह?

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। इस बीच, सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद कांग्रेस के विपक्षी गुट 'इंडिया' में खलबली सी मची है। इन हलचलों के बीच, गुरुवार को कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने ममता बनर्जी से बात की।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बताया कि कांग्रेस-टीएमसी गठबंधन गतिरोध के बीच यह बातचीत हुई है। उन्होंने आगे कहा कि हम आगे का रास्ता ढूंढ लेंगे। खड़गे और राहुल गांधी को खुशी होगी, अगर ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में कांग्रेस नेतृत्व की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हों। भले ही यह कुछ मिनटों के लिए ही क्यों न हो।

Lok Sabha Election 2024

बीजेपी को हराना कांग्रेस और TMC का लक्ष्य
उन्होंने आगे यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने आज उनसे बात की है और हम आगे का रास्ता खोजेंगे, क्योंकि उनका उद्देश्य इंडिया ब्लॉक का उद्देश्य है, जो पश्चिम बंगाल में और देश के अन्य हिस्सों में बीजेपी को जोरदार तरीके से हराना है। रमेश ने यह भी कहा कि उनकी उपस्थिति से भारत जोड़ो न्याय यात्रा को काफी मजबूती मिलेगी।

'ममता INDIA Alliance का मजबूत स्तंभ'
कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके बिना, हम बंगाल और देश के बाकी हिस्सों में बीजेपी से नहीं लड़ सकते। वह विपक्षी गुट इंडिया का अभिन्न, आवश्यक स्तंभ हैं। उन्होंने इंडिया ब्लॉक को वास्तविकता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रमेश की यह टिप्पणी गांधी द्वारा देश भर में अन्याय से लड़ने के लिए विपक्षी इंडिया गुट की एकता में विश्वास व्यक्त करने के बाद आई है।

ममता के ऐलान ने कांग्रेस को हिला दिया!
आपको बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' गुरुवार को असम से कूच बिहार जिले के बक्शिरहाट के रास्ते पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर गई। बनर्जी ने बुधवार को कहा था कि मैंने उन्हें (कांग्रेस को) एक प्रस्ताव (सीट बंटवारे पर) दिया था। लेकिन, उन्होंने शुरुआत में ही इसे अस्वीकार कर दिया। हमारी पार्टी ने अब बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बनर्जी की अचानक की गई टिप्पणियों के बाद, कांग्रेस ने सुलह का रुख अपनाया और रमेश ने कहा कि विपक्षी गुट इंडिया की ममता बनर्जी के बिना कल्पना नहीं की जा सकती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+