G20: लाइव भाषण की थी तैयारी, लेकिन CM ममता को नहीं मिला PM की बैठक में बोलने का मौका

पीएम मोदी की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए एक वर्चुअल बैठक बुलाई गई, जिसमें ममता बनर्जी पूरी तैयारी के साथ पहुंचीं थी, लेकिन उन्हें बोलने का मौका ही नहीं दिया गया।

mamata banerjee

G20 Virtual Meet: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर आमने-सामने हैं। दरअसल शुक्रवार को जी20 से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए एक वर्चुअल बैठक थी, जिसमें सीएम ममता बनर्जी को बोलने का मौका नहीं दिया गया। पश्चिम बंगाल के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ममता बनर्जी जी20 कार्यक्रम के लिए राज्य सरकार की तैयारियों के दस्तावेज का पूरा सेट लेकर आईं थी, लेकिन उन्हें बैठक में बोलने का मौका नहीं दिया गया। हालांकि ममता बनर्जी की तरफ से इस मामले को लेकर किसी तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भारत की जी20 अध्यक्षता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए एक वर्चुअल बैठक रखी गई थी, जिसमें मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों और उप-राज्यपालों को बुलाया गया था। ममता बनर्जी के साथ इस बैठक में शामिल हुए एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को एक भी शब्द बोलने का मौका नहीं दिया गया, जबकि वो इस कार्यक्रम के लिए राज्य सरकार की तैयारियों के सभी दस्तावेज लेकर शामिल हुईं थी।

भाषण को लाइव चलाने की थी तैयारी
सीएम ममता बनर्जी से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि मुख्यमंत्री को उम्मीद थी कि वर्चुअल बैठक में उन्हें बोलने का मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहां तक कि, ममता बनर्जी के भाषण को लाइव चलाने की भी तैयारी थी, लेकिन इस पूरी योजना पर पानी फिर गया।

वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि बैठक के दौरान पीएम मोदी ने टीम वर्क की अहमियत पर जोर दिया। साथ ही पीएम मोदी ने जी20 कार्यक्रमों के आयोजन में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सहयोग की अपील की। आपको बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 दिसंबर को जी20 को लेकर दिल्ली में एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई थी। उस बैठक में भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल हुईं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+