'ModiCare' को ममता बनर्जी की ना, कहा- पश्चिम बंगाल में लागू करके संसाधन बर्बाद नहीं करेंगे
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना 'मोदीकेयर' को पश्चिम बंगाल में लागू करने से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इंकार कर दिया है।
Recommended Video

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना 'मोदीकेयर' को पश्चिम बंगाल में लागू करने से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इंकार कर दिया है। इस तरह पश्चिम बंगाल मोदीकेयर को ना अपनाने वाला पहला राज्य बन गया है। आपको बता दें कि इसी महीने पेश किए गए आम बजट में इस योजना की घोषणा की गई थी। मोदीकेयर को लागू करने से इंकार करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत करने से पहले राज्यों से कोई सलाह नहीं ली।

'बहुत कठिनता से अर्जित किए हैं संसाधन'
पश्चिम बंगाल के कृष्णा नगर में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार कठिनता से अर्जित किए गए अपने संसाधनों को इस योजना के लिए बर्बाद नहीं करेगा। गौरतलब है कि साढ़े पांच से 6 हजार करोड़ रुपए की राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण योजना के तहत केंद्र सरकार इस स्कीम में 2 हजार करोड़ रुपए को योगदान देगी, योजना के लिए बाकी राशि राज्यों को देनी होगी।

'हमारे पास पहले से है योजना'
हालांकि ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने पहले ही अपने नागरिकों के निशुल्क इलाज के लिए योजना की व्यवस्था की हई है, इसलिए इसी तरह की एक और योजना पर खर्च करना राज्य सरकार उचित नहीं समझती। ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार ने अपनी स्वास्थ्य साथी प्रोग्राम के तहत 50 लाख लोगों को भर्ती किया है।

बजट में की थी जेटली ने योजना की घोषणा
आपको बता दें कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आम बजट 2018 पेश करते हुए हेल्थ सेक्टर के लिए बड़े ऐलान किए थे। इस दौरान उन्होंने नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम की शुरुआत का ऐलान भी किया। इस योजना के तहत देश के 50 करोड़ लोगों को बीमा का लाभ मिलेगा। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में दावा किया कि नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम से करोड़ों गरीब लोगों को फायदा होगा।
-
Kerala Election 2026: त्रिशूर में मोदी का मेगा शो, क्या BJP की एंट्री से बंटेगा LDF-UDF का मुस्लिम वोट बैंक? -
गुवाहाटी में अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, गृह मंत्री ने किया दावा- असम में 90 सीटें जीतेगी BJP -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग












Click it and Unblock the Notifications