बीजेपी के पेंटिंग्स वाले बयान पर ममता का पलटवार, कहा- आरोप साबित करो नहीं तो करूंगी मानहानि का केस
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से नेताओं की ओर से एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को चुनौती देते हुए चिटफंड के मामले में उनके नाम को साबित करने के लिए कहा है। ममता ने कहा है कि भाजपा आरोप साबित करे कि उन्होंने चिट फंड कंपनी के मालिकों को अपने पेटिंग बेचने से पैसा मिला था।

इसके साथ-साथ बर्नजी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के अर्ध शिक्षित नेताओं को पश्चिम बंगाल की संस्कृति और रीति रिवाजों के बारे में कोई जानकारी नहीं रखते हैं। बता दें कि शाह ने शाह ने आरोप लगाया था कि बनर्जी की पेंटिंग को दागी चिट फंड कंपनी के मालिकों ने करोड़ों रुपये में खरीदा था। शाह के इस बयान के बाद अब ममता बनर्जी ने आरोप सिद्ध नही करने पर मानहानि का केस करने की धमकी दी हैं। तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी ने आगे कहा कि उन्होंने वो कभी किसे के धमकी के सामने नहीं झुकी हैं।
ममता ने कहा कि व भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार को राजनीतिक रूप से समाप्त होते देखकर खुश होंगी। ममता बनर्जी ने कहा मोदी बाबू मैं आपको यह साबित करने के लिए चुनौती दे सकती हूं कि मैंने पेटिंग के बदले एक पैसा नहीं लिया है। ममता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप एक अजीब तरह से बात करते हैं और कोई न्यूनतम शिष्टाचार नहीं रखते हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि हमरी पार्टी ने इस गलत बयानबाजी के संबंध में कल एक नोटिस भेजा है अगर जरूरत पड़ी तो हम उनके खिलाफ(अमित शाह) के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।
यह भी पढ़ें- बेरोजगारी के आंकडों पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को बताया हिटलर, कहा- 'नमो' के जाने का समय आ गया है












Click it and Unblock the Notifications