ममता की अमित शाह को चुनौती, बोलीं-पहले अभिषेक से लड़ें, फिर बाद में मुझसे लड़ना

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और गृहमंत्री अमित शाह लगातार एक दूसरे के खिलाफ जमकर निशाना साध रहे हैं। अमित शाह द्वारा परिवारवाद के आरोपों पर ममता बनर्जी ने पलटवार किया है। 24 परगना जिले में एक रैली में ममता ने कहा कि, मैं अमित शाह को चैलेंज देती हूं कि वे पहले अभिषेक से लड़ें फिर बाद में मुझसे लड़ें। उन्होंने जय शाह के बीसीसीआई सचिव बनने पर भी निशाना साधा।

Recommended Video

    Amit Shah In West Bengal: शाह ने लगवाए Jai Shri Ram के नारे, Mamta Banerjee पर बरसे |वनइंडिया हिंदी
    Mamata Banerjee challenge Amit Shah to first contest elections against Abhishek Banerjee and then me

    पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रैली में अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि, हर दिन आप (अमित शाह) 'भाईपो' (भतीजे) कह रहे हैं। आपका बेटा भी मेरा भतीजा है। इसलिए अगर आपको दीदी और भतीजा कहना है, तो मैं अमित शाह को चुनौती देती हूं कि पहले अभिषेक बनर्जी और फिर मेरे खिलाफ चुनाव लड़ें। मैं उनसे पूछती हूं कि जय शाह बीसीसीआई में कैसे घुसा? वो कैसे इतना अमीर बन गया। बीजेपी नेता पांच सितारा होटलों से अपनी पार्टी चलाती है और धर्म के आधार पर बांटते हैं।

    ममता ने आरोप लगाया, वे (बीजेपी नेता) कहते हैं कि बंगाल में सरस्वती पूजा नहीं होने देंगे। उन्हें मां दुर्गा औऱ मां काली के बारे में नहीं मालूम और बंगाल में राजनीति करना चाहते हैं। मैं चैलेंज करती हूं, वे एक सरस्वती मंत्र पढ़कर सुना दें। वें कहते हैं कि हम दुर्गा पूजा नहीं होने देते, उनसे कोई पूछे कि फिर वो कौन था जिसने 28 हजार पंडालों को 50-50 हजार रुपए दिए थे। ममता ने कई देवी-देवताओं के नाम भी गिनाए और कहा कि वह हिन्दू धर्म का पाठ उन्हें सिखाएंगी।

    ममता ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले ही ज्यादा चीखते-चिल्लाते हैं। उन्होंने कहा, मैंने कभी इतना झूठ बोलने वाला गृह मंत्री नहीं देखा। हर रोज वो बंगाल आ रहा है और झूठ बोल रहा है। लेकिन देखो पंजाब के किसानों ने उन्हें कैसे जवाब दिया है। उन्नाव में दो लड़कियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और एक लड़की की गंभीर हालत पर ममता ने सवाल उठाया कि गृह मंत्री ने उस पर एक शब्द क्यों नहीं कहे। मुझसे लड़ना आसान नहीं है। आपको हजार जन्म लेने पड़ेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+