क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

ममता बनर्जी का केंद्र पर तंज, आर्थिक आपदा से ध्यान हटाने के लिए चंद्रयान की लॉन्चिंग की गई

Google Oneindia News

कोलकाता। ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग देश की आर्थिक आपदा से ध्यान हटाने के लिए की गई है। विधानसभा में ममता ने कहा कि ऐसा लगता है कि चंद्रयान की लॉन्चिंग देश में पहली बार हो रही है। भाजपा के सत्ता में आने से पहले ऐसा कोई मिशन नहीं हुआ था। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कहा है कि वो नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स (एनआरसी) को स्वीकार नहीं करेंगे। यही नहीं

West Bengal cm Mamata Banerjee says Bihar CM Nitish Kumar also said that he wont allow NRC

शुक्रवार को कोलकाता स्थित राज्य विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान ममता ने कहा कि केंद्र सरकार चंद्रयान मिशन का प्रचार इस तरह कर रही है जैसे कि देश में पहली बार चंद्रयान लॉन्च हुआ हो और नरेंद्र मोदी के सरकार में आने से पूर्व ऐसे मिशन कभी भी शुरू ना हुए हों। असल मामले में चंद्रयान-2 एक ऐसा मिशन है, जिसका इस्तेमाल देश में चल रही आर्थिक बदहाली की खबरों को छिपाने के लिए किया जा रहा है।

विधानसभा में एनआरसी के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी इस मुद्दे पर बात की है। नीतीश कुमार ने भी कहा है कि वो एनआरसी को स्वीकार नहीं करेंगे। ममता ने कहा कि लोकतंत्र के सभी स्तंभ मीडिया और न्यायपालिका सभी केंद्रीय सलाहकारों द्वारा चलाए जा रहे हैं। मूल भारतीयों के नामों को एनआरसी सूची से बाहर रखा गया है।

ममता बनर्जी एनआरसी के सख्‍त खिलाफ रही हैं। समय समय पर बंगाल में बीजेपी नेताओं द्वारा एनआरसी की मांग की गई है। हालांकि ममता ने बंगाल में एनआरसी की मांग को सिरे से खारिज किया है। इतना ही नहीं उन्‍होंने असम में भी इसका विरोध किया है। अब बिहार में भी एनआरसी की मांग की जा रही है।पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह के बयान का हवाला देते हुए ममता ने कहा, सरकार राजनीतिक बदले से ज्यादा अर्थव्यवस्था पर ध्यान दे। अप्रैल-जून क्वार्टर में देश की जीडीपी 5 % के साथ छह वर्षों के सबसे निचले स्तर पर है।

उन्होंने कहा कि, अचानक सभी नेता चोर हो गए हैं। चिदंबरम को जेल भेज दिया गया है। ये हो क्या रहा ह‌ै‌? मैं हैरान हूं कि सभी विपक्षी नेता चुप क्यों हैं‌? उन्होंने विपक्षी पार्टियों को एकजुट होने और केन्द्र के अत्याचारों के खिलाफ साथ आने की अपील की।

 चंद्रयान- 2 को लेकर उत्साहित हैं नासा, अमेरिकी वैज्ञानिक बोले- भारत के लिए गौरव की बात चंद्रयान- 2 को लेकर उत्साहित हैं नासा, अमेरिकी वैज्ञानिक बोले- भारत के लिए गौरव की बात

Comments
English summary
West Bengal cm Mamata Banerjee says Bihar CM Nitish Kumar also said that he won't allow NRC
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X