Budget 2019:बजट से पहले ही बोले कांग्रेस का तंज, कहा- आज केवल जुमला सामने आएगा
Budget 2019:कांग्रेस का तंज,आज केवल जुमला सामने आएगा
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले मोदी सरकार अपना आखिरी बजट पेश कर रही है। बजट से ठीक से पहले कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला किया है। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज एक बार फिर से जुमला सामने आएगा।

उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनावों पर नजर रखते हुए बजट में लोकलुभावन योजनाओं को पेश करने की कोशिश करेंगे। वहीं बजट से पहले कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि सुबह से ही सरकार के सूत्र बजट के प्वाइंटर मीडिया हाउसों को भेज रहे हैं। अब अगर यही प्वाइंटर वित्तमंत्री के बजट भाषण में सुनाई देते हैं, तो यह लीक कहलाएगा। उन्होंने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह गोपनीयता के उल्लंघन का एक गंभीर मुद्दा होगा।












Click it and Unblock the Notifications