'युवाओं को नौकरी और प्रशिक्षण... क्या मुस्लिम लीग का कार्यक्रम है?' खड़गे का PM मोदी के बयान पर पलटवार
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान 24 अप्रैल को होने हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच, आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी बना हुआ है। इसी कड़ी में, सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर खड़े सवालों पर पलटवार किया है।
खड़गे ने कहा कि क्या हर महिला को सालाना 1 लाख रुपये देना मुस्लिम लीग का कार्यक्रम है? युवाओं को नौकरी देना, उन्हें प्रशिक्षण देना और प्रशिक्षण के लिए 1 लाख रुपये देना। क्या यह मुस्लिम लीग का कार्यक्रम है? आइए जानते हैं क्या कहा था पीएम ने?

दरअसल, बीते दिन यानी 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली में कहा था कि अगर कांग्रेस केंद्र की सत्ता में आती है तो वह लोगों की संपत्ति उठाकर मुसलमानों में बांट देगी। इसपर खड़गे ने पलटवार करते हुए कहा कि हमने सबके लिए 25 गारंटी दी है, गरीबों के लिए है, महिलाओं के लिए है, युवाओं के लिए है, दलितों के लिए है, हमने सबके लिए दी है।
'हिम्मत हारे हुए व्यक्ति के पास कोई मुद्दा नहीं होता'
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जो व्यक्ति हिम्मत हार जाता है और उसके पास बात करने के लिए कोई मुद्दा नहीं होता, तो वह ऐसी बातें लेकर आता है। अगर उसके पास अपने ठोस मुद्दे, ठोस काम हों तो वह बता सकते हैं, जैसा कि हमारे पास है। उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है और वह हमेशा कांग्रेस, विपक्ष की आलोचना करते हैं और आजकल वह कह रहे हैं कि इंडिया गठबंधन में कुछ भी नहीं है, कोई नेता नहीं है।
नेहा हिरेमथ हत्याकांड पर खड़गे ने कहा?
हुबली नेहा हिरेमथ हत्याकांड पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि चुनाव के दौरान कई लोग इस मुद्दे को उठाते हैं। मैं इस घटना की निंदा करता हूं...हम चाहते हैं कि कानून कार्रवाई करे, चाहे कोई भी हो, हम किसी का बचाव नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications