पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खड़गे का तंज, हां वो अगले साल भी जरूर तिरंगा फहराएंगे, लेकिन..
जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले की प्राचीर से कहा कि वह एक बार फिर से अगले साल लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे उसपर तंज कसते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हां वो जरूर तिरंगा फहराएंगे लेकिन अपने घर के ऊपर फहराएंगे।
इससे पहले कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराने के बाद खड़गे ने कहा कि मुझे यह कहते हुए बहुत पीड़ा हो रही है कि लोकतंत्र, संविधान और संस्कार तीनों पर बहुत बड़ा खतरा है। संसद में विपक्ष के सांसदों को निलंबित कर उनकी आवाज को कुचलने की कोशिश की जाती है।

खड़गे ने कहा कि संसद में जब मैं खुद ही बात करने के लिए उठता हूं तो मेरा माइक बंद हो जाता है, यह हमारे साथ चल रहा है और एक तरफ हम लोकतंत्र का बहुत ढोल बजाते हैं और दूसरी तरफ हमारा माइक बंद करते हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हम प्रण लेते हैं कि हम देश की एकता और अखंडता के लिए, प्रेम और भाईचारे के लिए, प्यार और सद्भाव के लिए लोकतंत्र को कायम रखेंगे।
Recommended Video
इससे पहले एक वीडियो संदेश के जरिए खड़गे ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाएं जा रहे हैं. सीबीआई, ईडी आयकर विभाग की रेड तो हो ही रही है, चुनाव आयोग को भी कमजोर किया जा रहा है। विपक्ष के सांसदों को निलंबित करके उनकी आवाज को कुचलने की कोशिश की जा रही है।
मणिपुर हो, हरियाणा हो, यूपी हो या देश का कोई भी कोना हो, जहां भी अन्याय होता है, कांग्रेस न्याय स्थापित करेगी लड़ेगी। युवाओं के अधिकारियों के लिए किसानों की भलाई के लिए, महिलाओं के सम्मान के लिए कांग्रेस हमेशा खड़ी है। भारत खड़ा है। लोकतंत्र और संविधान हमारे देश की आत्मा है।












Click it and Unblock the Notifications