शक्ति योजना: डीके शिवकुमार के बयान पर भड़के मल्लिकार्जुन खड़गे, लगाई दी फटकार
Mallikarjun Kharge: बजट पर विचार किए बिना गारंटी (वादे) देने से बचें। यह सलाह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही पार्टी इकाइयों को सलाह दी है। दरअसल, खड़गे की यह टिप्पणी कांग्रेस नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार द्वारा शक्ति योजना की पुनर्विचार करने के फैसले के बाद आई है, जिसके तहत महिलाओं को फ्री बस सेवा प्रदान की जाती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शक्ति योजना पर पुनर्विचार करने के बयान से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भड़ग गए। उन्होंने स्पष्ट रूप से शिवकुमार को फटकार लगाते हुए कहा, 'कर्नाटक की पांच गारंटियों को देखकर हमने महाराष्ट्र में भी पांच गारंटी की घोषणा की। लेकिन अब आप कह रहे हैं कि एक गारंटी को हटाया दिया जाएगा।'

खड़गे ने कहा, ऐसा लगता है कि आप सभी अखबार नहीं पढ़ते हैं, लेकिन मैं पढ़ता हूं, इसलिए मैं आपको यह बता रहा हूं। इस बीच, बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्वीकार किया है कि हमें केवल उन्हीं मदों के लिए घोषणा करनी चाहिए जिनके लिए हमारे पास बजटीय प्रावधान और वित्तीय उपलब्धता है।'
क्या कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी को यह पाठ पढ़ाया है? राहुल गांधी घोषणाएं करने में माहिर हैं...वो सिर्फ घोषणाएं करते हैं और वोटों की खातिर जनता को बेवकूफ बनाते हैं और फिर अपने वादों को लागू नहीं करते। कर्नाटक में उन्होंने (कांग्रेस ने) पांच गारंटी की घोषणा की थी।
आज वो मुफ्त बस योजना (शक्ति) की समीक्षा करने की बात कर रहे हैं। भाजपा हमेशा अपने किए वादों को पूरा करती है। वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि कल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमें उतनी ही गारंटी देनी चाहिए जितनी हमारा बजट अनुमति देता है।
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के बीच मतभेद के बारे में भी बात की... देश भर में कई राज्यों में कांग्रेस झूठे वादे कर रही है और गारंटी को लागू नहीं कर रही है... वे इस तरह के वादे केवल वोट के लिए करते हैं। आपको बता दें, खड़गे ने शक्ति योजना की समीक्षा के बारे में शिवकुमार की टिप्पणियों पर उन्हें फटकार लगाई।
डीके शिवकुमार ने हाल ही में कहा था कि महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की योजना का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा, क्योंकि कुछ महिलाएं टिकट का भुगतान करने की इच्छा व्यक्त कर रही हैं। इस पर जब विपक्ष ने हमला बोला तो मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि योजना बंद नहीं होगी। बताया कि शिवकुमार ने केवल समीक्षा का सुझाव दिया था, जिससे खरगे और अन्य नेताओं के बीच स्थिति और भी जटिल हो गई है।
कर्नाटक मॉडल की प्रशंसा
खड़गे की फटकार के बाद शिवकुमार ने कर्नाटक के गारंटी मॉडल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पूरे देश के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक का गारंटी मॉडल पूरे देश के लिए एक मॉडल है। भाजपा और अन्य दल भी इसे अपना रहे हैं और हमें गर्व है कि हम इसे लागू कर पाए और इसे पूरा कर पाए। कर्नाटक और देश के लोग हमारे मॉडल से बहुत खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications