बदले की राजनीति करने वाले पीएम मोदी से नफरत है मुझे: मल्लिका साराभाई
अहमदाबाद। जी हां..देश की जानी मानी डांसर मल्लिका साराभाई ने एक बार फिर से देश के पीएम मोदी के खिलाफ जमकर आग उगली है। मल्लिका ने पीएम मोदी को अपनी मां के निधन पर दो शब्द शोक ना जताने के लिए कोसा है, जिसके कारण वो ही सोशल मीडिया पर आलोचनाओं की शिकार हो गई हैं।
जब मां मल्लिका साराभाई के शव के आगे बेटी ने किया नृत्य, देखें वीडियो
मल्लिका ने फेसबुक पर लिखा है क्यों पीएम मोदी, आप तो गुजरात से हैं, क्या आपका कोई फर्ज नहीं बनता कि आप मेरी मां मृणालिनी के निधन पर दो शब्द कहें। इसलिए मैं आपकी राजनीति से नफरत करती हूं। क्या आपको नहीं लगता कि मृणालिनी साराभाई ने 60 साल तक अपने देश के कल्चर को बढ़ाने के लिए कुछ नहीं किया है लेकिन उनके निधन पर आपका शांत रहना आपकी छोटी सोच को दर्शाता है, भले ही आप मुझे पसंद नहीं करते लेकिन मेरी मां के लिए तो दो शब्द कह सकते थे ना। आपको शर्म आनी चाहिए।
गमगीन मल्लिका ने जमकर मोदी को कोसा
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब मल्लिका ने पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा खोला है इससे पहले भी वो कई बार सार्वजनिक रूप से पीएम मोदी को घेर चुकी हैं। इस खबर को पढ़ने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...

मशहूर क्लासिकल डांसर
मल्लिका साराभाई एक मशहूर कूचिपूडि, भरतनाट्यम् नर्तकी, मन्च अभिनेत्री, निदेशक और एक सामाजिक कार्यकर्ता है।

मृणालिनी साराभाई- विक्रम साराभाई
मल्लिका, नर्तकी मृणालिनी साराभाई और प्रमुख अंतरिक्ष वैज्ञानिक विक्रम साराभाई की बेटी है।

समानांतर सिनेमा
समानांतर सिनेमा से अपने फिल्मी जीवन की शुरुआत की।

द्रोपदी की भूमिका
मल्लिका ने पीटर ब्रुक के नाटक महाभारत में द्रोपदी की भूमिका निभाई।

दर्पणा अकादमी ऑफ आर्टस्
मल्लिका, दर्पणा अकादमी ऑफ आर्टस् (अहमदाबाद) की निदेशक भी है।

सद्भावना मिशन का विरोध
मल्लिका ने मोदी के सितंबर 2011 में शुरू किए गए सद्भावना मिशन का विरोध किया था।

गोधरा दंगे में भी पीएम के खिलाफ
2002 में भड़के गोधरा दंगे में मोदी के खिलाफ याचिका भी दायर की थी।

आम आदमी पार्टी
मल्लिका ने 2014 में आम आदमी पार्टी ज्वॉइन कर ली थी।

शर्म आनी चाहिए पीएम मोदी
मल्लिका ने फेसबुक पर लिखा है क्यों पीएम मोदी, आप तो गुजरात से हैं, क्या आपका कोई फर्ज नहीं बनता कि आप मेरी मां मृणालिनी के निधन पर शब्द कहें। इसलिए मैं आपकी राजनीति से नफरत करती हूं और आप मेरी। क्या आपको नहीं लगता कि मृणालिनी साराभाई ने 60 साल तक अपने देश के कल्चर को बढ़ाने के लिए कुछ नहीं किया है लेकिन उनके निधन पर आपका शांत रहना आपकी छोटी सोच को दर्शाता है, भले ही आप मुझे पसंद नहीं करते लेकिन मेरी मां के लिए तो दो शब्द कह सकते थे ना। आपको शर्म आनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications