झारखंड में कोरोना का पहला मामला, विदेशी महिला निकली पॉजिटिव
रांची। देश में कोरोना के मामले में पिछले 24 घंटों में काफी तेजी देखने को मिली है। झारखंड में मंगलवार को कोरोना वायरस का पहला मरीज मिला है। रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में बीते दिन बड़ी मस्जिद से पकड़ी गई मुस्लिम महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। 30 मार्च को रांची के हिंदपीढ़ी की मस्जिद से 24 लोगों को निकाला गया था। उनमें से एक में कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है।
Recommended Video
अभी तक भारत में कुल 1251 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इसके अलावा 102 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। महाराष्ट्र और केरल सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले राज्यों में से हैं। दिल्ली में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। निजामुद्दीन मजरक से एक दिन में 24 COVID-19 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
A Malaysian national has tested positive for #Coronavirus in Jharkhand. She was sent to isolation at Khel Gaon from Hindpidi area, Ranchi: Health Secretary Jharkhand, Nitin Madan Kulkarni
This is the first COVID-19 positive case in Jharkhand. pic.twitter.com/A0L7EKp7fj
— ANI (@ANI) March 31, 2020
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर केंद्र सरकार काम कर रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि बीते 24 घंटे में 227 मामले पॉजिटिव केस सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि कछ जगहों पर लोगों का समर्थन नहीं मिलने के कारण मामले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में सभी समुदायों का सहयोग जरूरी है।
मरकज मामले पर भड़के केजरीवाल, बोले- सभी मंदिर मस्जिद बंद हैं तो फिर ऐसी हरकत क्यों हुई?