नकली नोट रैकेट चलाती थी TV एक्ट्रेस, पुलिस ने मां और बहन के साथ किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरल पुलिस ने नकली नोट मामले में मलयालम एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है। नकली करेंसी रैकेट चलाने के आरोप में मलायालम टीवी एक्ट्रेस सूर्या शिशकुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक्ट्रेस के साथ-साथ उसकी मां और बहन को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूर्या शशिकुमार, उनकी मां रीता देवी और बहन श्रृति पर नकली नोट छापने का आरोप लगाया है।

 Malayalam TV actress Surya Sasikumar, sister, mother arrested after seizure of counterfeit currency notes

पुलिस का आरोप है कि सूर्या शशिकुमार अपनी मां और बहन के साथ मिलकर केरल के इडुक्की जिले के कट्टपना स्थित अपने घर में नकली नोट छापने का काम करती थीं। पुलिस की छानबीन में पता चला कि घर की दूसरी मंजिल पर नकली नोटों की छपाई का काम होता था। पुलिस की छानबीन में पता चला कि तीनों अपने घर में 500 के नकली नोटों को छापने का काम करते थे। पुलिस के मुताबिक पिछले 8 महीनों में करीब 57 लाख नकली नोट छापे गए। पुलिस को शक है कि इस रैकेट में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

पुलिस के मुताबिक एक्ट्रेस की मां इस रैकेट में लीड रोल निभाती थी। नकली नोटों की छपाई के लिए परिवार ने 4.36 लाख रुपए खर्च किए थे। सौदा किया गया था कि जो भी लाभ होगा उसका आधा हिस्सा एक्ट्रेस की मां को दिया जाएगा। पुलिस ने सूर्या के घर से छापेमारी में नकली नोट भी बरामद किए हैं। पुलिस को उसके घर से करीब 2.25 लाख रुपए के नकली नोट मिले हैं। गौरतलब है कि नकली नोट मामले में कुछ दिनों पहले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उन लोगों ने पूछताछ में एक्ट्रेस सूर्या शशिकुमार का नाम लिया, जिसके बाद पुलिस ने छानबीन की तो बात सही निकली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक्ट्रेस के साथ-साथ उसकी मां और बहन को गिरफ्तार कर लया। पुलिस अब तीनों से पूछताछ कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+