मलाइका अरोड़ा ने बताया कैसी होगी उनकी और अर्जुन की ड्रीम वेडिंग
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर अपने रिश्ते के कारण कई महीनों से सुर्खियों में हैं। दोनों आए दिन एक दूसरे के साथ दिखाई देते हैं। हाल ही में ये खबर भी आई है कि मलाइका और अर्जुन जल्द ही शादी करने वाले हैं।
इस कारण हर जगह दोनों की शादी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। अब मलाइका अरोड़ा ने अपनी और अर्जुन की ड्रीम वेडिंग को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने इस बारे में नेहा धूपिया के चैट शो में खुलकर बात की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उनकी ड्रीम वेडिंग बीच पर होगी। इस चैट शो में उन्होंने और भी कई विषयों पर बात की है।
व्हाइट वेडिंग सेरेमनी
अपनी ड्रीम वेडिंग के बारे में बताते हुए मलाइका ने कहा है कि ये व्हाइट वेडिंग सेरेमनी होगी। इस शादी में मलाइका खुद की एली साब गाउन में कल्पना कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस शादी में उनकी गर्ल गैंग उनकी ब्राइडमेड्स बनने वाली हैं। मलाइका ने ये भी बताया कि उनकी बेस्ट विमेन उनकी करीबी दोस्त वाहबिज मेहता होंगी।
अर्जुन के बारे में क्या बोलीं?
अर्जुन कपूर के बारे में मलाइका ने कहा कि उन्हें (अर्जुन) लगता है कि मैं बहुत बुरी तस्वीरें लेती हूं। लेकिन वो मेरी बहुत अच्छी तस्वीरें लेते हैं। तो इसलिए मैं खुद से ली गई तस्वीरों की उन तस्वीरों से तुलना नहीं कर पाती हूं। बता दें सोशल मीडिया पर भी मलाइका और अर्जुन को काफी पसंद किया जाता है। दोनों ही एक दूसरे की पोस्ट पर कमेंट भी करते हैं।
मलाइका ने की अर्जुन की तारीफ
अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म पानीपत का पहला लुक साझा किया है। इसपर मलाइका ने उनकी तारीफ की है। दोनों कई महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब इन्होंने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने भी ला दिया है। हालांकि अर्जुन और मलाइका दोनों में से किसी ने भी इतने महीनों से अपनी शादी को लेकर कुछ भी नहीं कहा था।
बिहार: छठ पूजा पर नहीं बुलाया तो बहन ने पीट-पीटकर की हत्या