क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Arjun-Malaika Photos: मलाइका और अर्जुन ने ऐसे किया 2021 का स्वागत, करीना ने पूछा- मेन्यू में क्या है?

Google Oneindia News

नई दिल्ली। Arjun Kapoor Malaika Arora New Year Photo: बॉलीवुड हस्तियों ने नए साल का स्वागत अपने अगल अंदाज में किया है। सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वह अपने करीबियों संग न्यू ईयर सेलिब्रेट (new year celebration) करते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने भी एक दूसरे के साथ 2020 को अलविदा कहा और नए साल 2021 का स्वागत किया। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अर्जुन संग एक फोटो पोस्ट की है। कैप्शन में उन्होंने अपने फैंस को न्यू ईयर विश (New Year 2021) किया है।

गोवा से तस्वीरें आई सामने

गोवा से तस्वीरें आई सामने

बता दें कि इन दिनों मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर और बहन अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) के साथ गोवा (Goa) में विकेशन मना रही हैं। इन हस्तियों ने 2021 का स्वागत भी गोवा में किया। मलाइका और अर्जुन एक दूसरे का काफी महीनों से डेट कर रहे हैं, पहले दोनों छुप छुपकर मिलते थे लेकिन पिछले वर्ष अर्जुन के जन्मदिन पर मलाइका ने अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया था। इन दिनों मलाइका और अर्जुन (Arjun-Malaika) गोवा में एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

मलाइका-अर्जुन ने ऐसे किया 2021 का स्वागत

मलाइका-अर्जुन ने ऐसे किया 2021 का स्वागत

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने इस्टाग्राम पर अर्जुन संग लेटेस्ट फोटो पोस्ट की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि मलाइका, अर्जुन के कंधे पर सिर रखकर बैठी हुई हैं। फोटो शेयर करने के साथ ही मलाइका ने अपने फैंस को न्यू ईयर विश किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ये नई सुबह, नया दिन, नया साल है...2021। मलाइका और अर्जुन की इस फोटो को उनके फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी कमेंट बॉक्स में उन्हें अपना फेवरेट कपल बताया है।

करीना कपूर ने किया फोटो पर कमेंट

करीना कपूर ने किया फोटो पर कमेंट

करीना कपूर खान ने कमेंट में लिखा, 'मेरे दो फेवरेट... मेन्यू क्या है?' आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और समय-समय पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने नए साल के मौके पर अपनी दो तस्वीरें पोस्ट की थीं। पहली तस्वीर में मलाइका स्वीमिंग पूल में नहाती नजर आईं वहीं, दूसरी तस्वीरे में वह अपने डॉगी के साथ खेलती दिखाई दे रही हैं। स्वीमिंग पूल वाली फोटो के साथ मलाइका ने लिखा, 'गुड बाय 2020'।

कोरोना पॉजिटिव हो चुका है कपल

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा था कि अर्जुन बहुत एंटरटेनिंग हैं, अगर उन्हें क्वारंटाइन होना पड़े तो वह उन्हीं के साथ रहना पसंद करेंगी। मलाइका ने कहा, अर्जुन से ज्यादा कोई और एंटरटेनिंग नहीं हो सकता, उनके साथ कोई भी पल बोरिंग नहीं होता। मेरे साथ ऐसा है कि वह हमेशा मेरा मजाक उड़ाते रहते हैं। बता दें कि सितंबर, 2020 में अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इसकी पुष्टि खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर किया था। इसके कुछ दिन बाद मलाइका भी कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं।

यह भी पढ़ें: Malaika-Arjun: बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग गोवा में चिल कर रही हैं मलाइका अरोड़ा, सामने आई Photos

Comments
English summary
Malaika Arora welcomes New Year 2021 with Arjun Kapoor Romantic photos viral
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X