मलाइका ने अर्जुन कपूर के बर्थडे पर किया 'प्यार का इजहार', लिखा ये रोमांटिक मैसेज
नई दिल्ली। मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर उनके लिए ऐसा मैसेज लिखा है, जिसे उनके प्यार का इजहार माना जा रहा है। बुधवार को अर्जुन कपूर के जन्मदिन के मौके पर मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन के साथ तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। साथ ही एक बेहद खास मैसेज लिखा, जिसने ये करीब-करीब तय कर दिया है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
मलाइका का अर्जुन के लिए खास मैसेज
मलाइका ने इंस्टा पर अर्जुन कपूर के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, हैपी बर्थडे मेरे क्रेजी, फनी, अमेजिंग अर्जुन कपूर। तुम्हें बहुत प्यार। इसमें भले मलाइका ने खुलकर कुछ ना कहा हो लेकिन फोटो में जिस तरह से दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं और प्यार से एक-दूसरे को देख रहे हैं। वो काफी कुछ कह रहा है।
सायना की बायोपिक की तैयारी कर रही परिणीति, बैडमिंटन ट्रेनिंग के दौरान टीम ने ही लिए मजे
|
वायरल हुई मलाइका-अर्जुन की तस्वीर
मलाइका और अर्जुन की ये तस्वीर सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रही है। मलाइका के इसे पोस्ट करने के 24 घंटे से भी कम समय के भीतर इस पर सात लाख से ज्यादा लाइक्स और आठ हजार से भी ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। बहुत सारे लोग इस कपल की तारीफ कर रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं तो कई लोग दोनों की उम्र को लेकर हल्के स्तर के कमेंट भी कर रहे हैं।
न्यूयॉर्क में मनाया बर्थडे
अर्जुन कपूर ने 26 जून को अपना जन्मदिन मनाया है। अर्जुन कपूर ने न्यूयॉर्क में मलाइका के साथ बर्थडे सेलीब्रेट किया है। हाल ही में दोनों वह इंडिया से बाहर गए थे। वकेशन पर जाते समय एयरपोर्ट से दोनों की कई तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं।
शादी पर तोड़ी अर्जुन ने चुप्पी, मलाइका की उम्र पर सवालों को लेकर कही ये बात
काफी समय से साथ हैं दोनों
अर्जुन कपूर और मलाइका को काफी समय से एक-दूसरे के साथ देखा जा रहा है। फिल्मी गलियारों में दोनों के बहुत जल्दी ही शादी करने की भी चर्चाएं हैं, हालांकि दोनों ने ही अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा है। दोनों ने ना तो अब तक अपने इस रिलेशनशिप को ऑफिशल किया है और न ही इससे इनकार ही किया है। इनकी शादी को लेकर भी चर्चा थी, जिसके बाद अर्जुन के पापा बोनी कपूर दोनों ने शादी की खबरों को अफवाह बताया था। मलाइका ने 2017 में अरबाज खान के साथ अपनी 18 साल की शादी को खत्म कर लिया था, जिसके बाद वो अर्जुन कपूर के साथ हैं।
बेटे के साथ डिनर के लिए आईं मलाइका, कपड़ों पर लोगों ने किए भद्दे कमेंट