मलाइका की रोमांटिक फोटो पर अर्जुन ने किया ऐसा कमेंट, लोग बोले- ये प्यार नहीं तो क्या है?
नई दिल्ली। मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रहे हैं। यहां के ग्रीनविच से मलाइका ने अपना फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया तो इस पर कमेंट करते हुए अर्जुन ने फोटो खीचनें के लिए क्रेडिट की मांग कर दी। देखते ही देखते अर्जुन के रिप्लाई पर रिएक्शन आने शुरू हो गए। यूजर्स ने अर्जुन के कमेंट पर कहा कि आप दोनों लाख चुप रहें लेकिन प्यार छुपाया नहीं जा सकता।
सोशल मीडिया पर वायरल अर्जुन का कमेंट
काफी समय से अर्जुन और मलाइका के रिलेशन में होने की खबरे हैं। हालांकि इन दोनों ने इसे स्वीकार नहीं किया है। मलाइका से फोटो क्रेडिट मांगने पर अर्जुन का कमेंट जरूर वायरल हो गया है। यूजर्स इस कमेंट पर 'लाख छुपाओ प्यार, दुनिया को पता चल जाएगा' और 'इश्क छुपता नहीं छुपाने से' जैसे गाने गा रहे हैं। वहीं एक यूजर ने कहा कि इश्क और मुश्क नहीं छुपता है।
अर्जुन का बर्थडे मनाने न्यूयॉर्क पहुंचे हैं दोनों
अर्जुन कपूर ने 26 जून को अपना बर्थडे मनाया है। जन्मदिन से पहले ही वो मलाइका अरोड़ा के साथ छुट्टी बिताने विदेश निकल गए थे। अपना बर्थडे भी उन्होंने मलाइका के साथ न्यूयॉर्क में ही सेलीब्रेट किया। दोनों लगातार सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। अर्जुन कपूर के जन्मदिन के मौके पर मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन के साथ तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। मलाइका ने इंस्टा पर अर्जुन कपूर के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, हैपी बर्थडे मेरे क्रेजी, फनी, अमेजिंग अर्जुन कपूर। तुम्हें बहुत प्यार।
नशा देकर अभिनेत्री से रेप के आरोपों पर आदित्य पंचोली ने तोड़ी चुप्पी
फिल्मी गलियारों में अर्जुन-मलाइका के किस्से
अर्जुन कपूर और मलाइका को काफी समय से एक-दूसरे के साथ देखा जा रहा है। फिल्मी गलियारों में दोनों के बहुत जल्दी ही शादी करने की भी चर्चाएं हैं, हालांकि दोनों ने ही अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा है। दोनों ने ना तो अब तक अपने इस रिलेशनशिप को ऑफिशल किया है और न ही इससे इनकार ही किया है। इनकी शादी को लेकर भी चर्चा थी, जिसके बाद अर्जुन के पापा बोनी कपूर दोनों ने शादी की खबरों को अफवाह बताया था। मलाइका ने 2017 में अरबाज खान के साथ अपनी 18 साल की शादी को खत्म कर लिया था, जिसके बाद वो अर्जुन कपूर के साथ हैं।
मलाइका ने अर्जुन कपूर के बर्थडे पर किया 'प्यार का इजहार', लिखा ये रोमांटिक मैसेज