बेटे अरहान और अपने कुत्ते में से किसी एक को नहीं चुन सकतीं मलाइका अरोड़ा, बताई वजह

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने बताया कि वह कैसे गर्भवती होने से पहले और इसके बाद भी काम करती रहीं। इस बीच उन्होंने अपने बेटे अरहान और कुत्ते के प्रति प्यार के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि वह अपने कुत्ते और बेटे को बराबर प्यार करती हैं, वह इनमें से किसी एक का चुनाव नहीं कर सकती हैं।

malaika arora, arhaan, malaika arora son, bollywood, mumbai, मुंबई

मलाइका ने कहा है कि उनका बेटा 17 साल का हो गया है और यह अच्छा है कि कई महिलाएं आज के समय में बच्चे के जन्म के बाद भी काम करती हैं। क्योंकि बाकी लोग सोचते हैं कि 'चलो पैक अप करके निकलो।' मलाइका ने कहा कि जब वह गर्भवती थीं, तब अपने घर पर बैठकर रोई नहीं कि हे भगवान।

मलाइका कहती हैं, 'मैं इस बात से दुखी थी कि यह कब खत्म होगा और मैंने इस दौरान भी काम किया। मुझे लगता है कि इससे मुझे काफी फायदा हुआ है।' मलाइका ने कहा कि बेटे को जन्म देने के 40 दिनों बाद ही वह काम पर लौट आई थीं।

बेटे की तुलना कुत्ते से

बेटे की तुलना कुत्ते से

मलाइका ने अपने बेटे की तुलना कुत्ते से करते हुए कहा है कि अगर आप एक एनिमल पर्सन हैं, तो चाहे वो कुत्ता हो या बिल्ली आपका परिवार बन जाता है। बेटे अरहान के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'वो (अरहान) हमेशा कहता है कि आप मुझसे ज्यादा उसे (पालतू कुत्ता कास्पर) प्यार करती हो। वो हमेशा कहता है। वो कहता है ममा आप मुझे प्यार करती हो या कास्पर को?'

क्या जवाब देती हैं बेटे को?

क्या जवाब देती हैं बेटे को?

मलाइका ने आगे बताया कि जब भी उनका बेटा उनसे ये सवाल पूछता है तो, 'मैं कहती हूं, मेरे दो बेटे हैं और मैं तुम दोनों को बराबर प्यार करती हूं। वो फिर भी पूछता है, आप डिप्लोमैटिक ना बनते हुए मुझे चुनें और ना कहें। आप मेरी नंबर वन हैं। अरहान सबकुछ है लेकिन कास्पर भी मेरा सबकुछ है।' मलाइका कहती हैं कि वह अपने पालतू कुत्ते कास्पर से काफी प्यार करती हैं, और अपने बेटे और उसमें से किसी एक का चुनाव नहीं कर सकतीं।

ट्रोलर्स के लिए क्या बोलीं?

ट्रोलर्स के लिए क्या बोलीं?

ट्रोल करने वालों के लिए मलाइका ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से इसे लेकर ज्यादा नहीं सोचती हैं, लेकिन इन लोगों के बारे में बुरा महसूस करती हैं कि कैसे ये ऐसा व्यवहार करते हैं। बता दें इससे पहले मलाइका ने अपनी और अर्जुन की शादी पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया था कि उनकी ड्रीम वेडिंग कैसी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+